एमपीवी के सच्चा संघा टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर की धरपकड़ मौका स्थल पर 16 उपभोक्ताओं को दिए टीसी कनेक्शन
HR Times News नरसिंहपुर :- आज दिनांक 23/12/22 को उपसंभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र डांगीढाना, में कार्यपालन अभियंता (संचा-संघा) नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में सुबह तीन टीम बनाकर गन्ना क्रेशर एवं पंप कनेक्शनो का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान ग्रामो में 3 नंबर गन्ना क्रेशर डीटीआर में 24 घंटे पम्प का उपयोग करते पाए गए, 2 नंबर गन्ना क्रेसर पर 10-12 एचपी लोड बढ़ा पाया गया, एवं मौके पर 1 नंबर मीटर बायपास करके चोरी से क्रेशर चलाते पाए गए, तत्पश्चात मौका स्थल पर पंचनामा बनाया गया, इसी प्रकार वितरण केन्द्र डांगीढाना में अवैध रूप से चल रहें 24 पंप मोटर पर 8 नंबर मोटरों की जाप्ति की करवाही की गई और 16 उपभोक्ताओं द्वारा टीसी कनेक्सन लिए गए ।
0 Comments