*अन्नदाताओं के सम्मान में आम आदमी पार्टी आई मैदान में*
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :- जिले के गोटेगांव में आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष बाबूलाल ने अन्नदाताओं के सम्मान में मैदान में आकर किसानों के साथ यूरिया एवं डीएपी वितरण में की जा रही धांधली को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर एक प्रतिवेदन अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती निधिसिंह गोहल को सौंपा प्रतिवेदन में आमआदमी पार्टी ने उल्लेखित करते हुए बतायाकि कृषि विभाग द्वारा किसानों को वितरित किए जा रहे यूरिया एवं डीएपी में धांधली किए जाने केकारण कृषकबंधुओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इतना ही नहीं किसानों को आवश्यकता से भी कम मात्रा में यूरिया व डीएपी वितरित किया जा रहा है किसानों को 3 से 4 दिन लाइन में लगकर पर्ची कटवाने के लिए भारी मेहनत मशक्कत करना पड़ रही है इसके बावजूद एक बही पर एक बोरी अधिकतम 5 बोरी तक यूरिया दिए जाना न्यायसंगत नहीं है किसानों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए आम आदमी पार्टी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सोसायटी से यूरिया एवं डीएपी वितरण कराए जाने की मांग की है ताकि किसानों को सुलभता से यूरिया एवं डीएपी पर्याप्त मात्रा मेंउपलब्ध हो सके इस अवसर पर बाबूलाल मुरारी लाल श्रीवास्तव हेमराज विश्वकर्मा महेंद्र सिंह मल्लाह संजयसिंह चंद्रभानकेवट विमल बानगात्री विपिनबैरागी देवीसिंह पटेल नरेशभार्गव संतोषपटेल रोहन जाटव सहित समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताबंधु व कृषकबंधु उपस्थित थे
0 Comments