राष्ट्रीय किसान दिवस पर ब्रह्मकुमारीज द्वारा किसानों को किया सम्मानित
HR Times News नरसिंहपुर :- राष्ट्रीय किसान दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नरसिंहपुर के तत्वावधान में ग्राम कुमढ़ी में किसान सम्मान समारोह कार्य क्रम आयोजित किया गया जिसमे ब्र कु विधि बहिन जी के साथ वरिष्ट कृषक बंधु ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ब्र कु विधि बहिन जी बताया कि शाश्वत यौगिक जैविक खेती एक वो पद्धति है जिसमे बिना रसायनिक खाद खाद के बिना लागत के अच्छी गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त कर की जाती है अतः आप सभी शाश्वत यौगिक जैविक खेती अपनाए और आगे आने वाली पीढ़ी को अनेक बीमारियों से बचाएं। दीदी जी ने कृषक बंधुओं को राजयोग का अभ्यास कराया । कृषक दिल्लीपत भाई ने सभी को कंपोस्ट खाद बनाने को सहज विधि बताई। सभी कृषक बंधुओं को टोपी पहना कर, शिव आमंत्रण पत्र देकर, तिलक लगाकर, पुष्प दे कर ,तथा प्रभु देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ट कृषक तारापथ पटेल, फूलसिंह पटेल, पूरन सिंह पटेल, जमना प्रसाद पटेल,रामसिंह,मनोहर,ओमकार, शंकर लेखरामसिंह पटेल सहित अन्य सभी कृषक बंधुओं का कृषक इंदर सिंह पटेल, टेक सिंह पटेल, बी के विधि बहिन, बीके वर्षा बहिन,एवम शिक्षिका बहिन अमृता पांडे ने सम्मानित किया।
0 Comments