मौसम की मानसून गति हो रही थी तीव्र हर तरफ झमाझम बारिश ही बारिश
बारिश का मौसम,मानसून गति तीव्र, चारों तरफ झमाझम बारिश,यातायात हो रही बाधित
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR TIMES NEWS:-नरसिंहपुर सालीचौका :- सालीचौका क्षेत्र से लेकर जिले भर में सभी जगह रविवार सोमवार से लगातार 2 दिनों से हो रही वर्षा से जिले के सभी क्षेत्रोंं में नदी नाले खेत खलियान जल मग्नन देखे जा रहे हैं कई स्थानों का तो आवागमन बाधित हो रहा है । और हम बात करें गाडरवारा की तो शक्कर नदी में तीव्र बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदी के दोनों पाठ पुल से छूकर नीचे चल रहे हैं । दूसरी ओर पनागर दूधी नदी में भी सबसे ज्यादा तीव्रता दिखाई दे रही है । इस बार लगातार हो रही बारिश के कारण दूधी नदी ने भी उग्ररूप (उफान) ले लिया है । राहगीरों के मुताबिक आसपास क्षेत्र के सभी नदी नाले छोटे बड़े तालाब उफान पर चल रहे हैं। देखने वाले लोग नदी किनारे पुल से बाढ़ की स्थिति देखने भी जा रहे हैं। चारों ओर लगातार तेज बारिश हो रही है आज दोपहर तकरीबन तीन बजे बरगी डैम के 13 गेट और खोले गए इसके बाद नदियों में जलभराव की स्थिति और बढ़ जाएगी ।
0 Comments