ग्राम पंचायत रातों में हो रही बार-बार आदिवासी महिला सरपंच की उपेक्षा ,स्वतंत्रता दिवस पर पुनः रोजगार सहायक ने फहराया तिरंगा झंडा


स्वतंत्रता दिवस पर पुनः आदिवासी महिला सरपंच की उपेक्षा रोजगार सहायक ने हराया फहराया तिरंगा झंडा ग्राम पंचायत राकई 

HR TIMES NEWS:- नरसिंहपुर रांकई :- राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार करते हुए आजादी के 75 वें वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव को साकार करते हुए तिरँगा लहराने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुवह 7:30 बजे ग्राम रांकई के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया l जिसमें पुनः आदिवासी महिला सरपंच की अपेक्षा की गई हम बता दें कि ग्राम के शासकीय हाईस्कूल एवं ग्राम पंचायत भवन में राष्ट्रीय तिरंगा को फहराते समय स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा है कि ग्राम पंचायत की चुनी हुई आदिवासी महिला सरपंच को तिरंगा फहराने के लिये प्रस्तावित किया गया था । लेकिन उन्हें फिर भी तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ ? घोर कलयुग साहब ? ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत का रोजगार सहायक मिस्टर शाह तिरंगा फहरा रहे है l एक बार पुनः ग्राम पंचायत की आदिवासी महिला सरपंच को स्वतंत्रता दिवस पर उपेक्षा कर अपमानित किया गया l  तिरंगा झंडा फहराते समय यह भी देखा गया कि तिरंगा स्थायी रूप से बंधा हुआ है । जबकि नियम कहता है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा नीचे से ऊपर की तरफ चढ़ाया जाता है। अर्थात इस प्रकार की अनदेखी करने से छात्र/छात्रों के दिल व दिमाग में गलत संदेश जाता है l  ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं शासकीय सेवकों की उपस्थिति में इस प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं होना चाहिए जो बार बार हो रही है साब जी l

Post a Comment

0 Comments