यूको बैंक की लापरवाही स्थानीय कह रहे बैंक और अधिकारी कर्मचारी विदेशी नहीं फहराया तिरंगा

 स्वतंत्रता दिवस पर साले चौका बाबई यूको बैंक मैं नहीं लहराया तिरंगा स्थानीय वाशिंदे कह रहे बैंक एवं पदस्थ अधिकारी कर्मचारी विदेशी

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR TIMES NEWS:-गाडरवारा सालीचौका आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन दिवस पर संपूर्ण भारत में आजादी की 75 वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है हर घर तिरंगा फहराया गया, वहीं सालीचौका की विभिन्न संस्थाओं में तिरंगा झंडा रोहण किया गया लेकिन यहां की एक मात्र राष्ट्रीयकृत बैंक है । और यहां की शाखा यूकों बैंक बाबई सालीचौका में ध्वजारोहण नहीं किया गया, कुछक जिम्मेदार नागरिकों का कहना है कि यह बैंक भारत देश की अधिकृत बैंक नहीं है क्या इस बैंक के कर्मचारी अधिकारी विदेशी हैं ? जिन्होंने तिरंगा नहीं फहराया ? यहां तक की इस भवन पर 25/50 रु का तिरंगा भी नहीं बांधा गया, हालांकि यूकों बैंक वालें पूर्व में कहतें थे उनके जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया जाता हैं। लेकिन सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक, आई डीएफएससी, आदि बैकों की छौटी छौटी शाखाओं, और उनके सर्विस सेंटर पर आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा लगाया गया है। लेकिन राष्ट्रीयकृत यूको बैंक सालीचौका में ध्वजारोहण नहीं किया गया। इस तरह की लापरवाही करने पर शासन प्रशासन को कार्यवाही करना चाहिए । इसके पहले यहां के नागरिकों ने कई बार सालीचौका नगर के लिए लगातार एक बड़ी बैंक की मांग की लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी ।और किसी भी ब्रांच में पदस्थ अधिकारियों ने नहीं सुनी और तो और सत्तारूढ़ पार्टी के जनप्रतिनिधियों तक का ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद इस विषय पर किसी ने ध्यान नहीं दिया ।

Post a Comment

0 Comments