जिले में अवैध कारोबारी की गुंडागर्दी चरम पर,आए दिन हो रहे रेत, जुआ, सट्टा, गांव गांव शराब, गांजा चरस, पाउडर जैसे कारोबार, शिकायतकर्ता पवन पटेल पर हमला होना सत्तासंरक्षण

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पवन पटेल पर हुए प्राण घातक हमले की है निंदा जगदीश पटेल


संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

 HR Time's News  नरसिंहपुर -   मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने पवन पटेल द्वारा फोन पर बताए अनुसार विगत दिनों रात्रि में ककराघाट से लौटते समय जानलेवा हमला कर दिया जिससे उनके दोनों पैर फैक्चर हो गए हैं जो अभी जबलपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं।
        पवन पटेल ने बताया हमलावर विंध्यवासिनी माइनिंग कंपनी की शिकायत करने की बात कहते हुए लाठी डंडों से मारपीट की गई हमलावर मुंह में कपड़ा लपेटे हुए थे, बिना नम्बर की बॉलरों गाड़ी थी।
         जिले में अवैध रेत, जुआ, सट्टा, गांव गांव शराब, गांजा चरस, पाउडर जैसे अवैध धंधे गुंडागर्दी की दम पर चल रहे हैं जो कि शिकायत कर्ताओं के ऊपर हमले होना सत्ता के संरक्षण के बगैर सम्भव नहीं है।
      चूंकि पीड़ित पवन पटेल बीजेपी के कट्टर सदस्य हैं पर जनहित की आवाज पिछले कई दिनों से उठाते हुए उनकी ही पार्टी के सत्तासीन प्रतिनिधियों तक आवेदन निवदेन कर अवैध कार्य रोके जाने प्रयासरत रहे हैं।
ऐसा लगता है बीजेपी को उनके द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दे के कारण उनकी आंख की किरकिरी बन गए जिसे वे समझ नहीं पाए।


माफिया राज खत्म करना है तो Bjp से Rss से नाता तोड़ों 
 
      अभी तक बीजेपी नेता पर इस जघन्य हमले में भाजपा की ओर से कोई  प्रतिक्रिया का ना आना माफियाओं के साथ उनकी संलिप्तता समझ आती है। यह हमला पवन पटेल पर नहीं आम शोषित पीड़ितों की आवाज दबाने बाला कुंत्सित प्रयास वाला हमला है, जितना दमन होगा उतना तीव्र विरोध भी होगा। आम जनता से गुजारिश है माफिया राज को खत्म करना है तो बीजेपी RSS से वास्ता रखना बंद कर दीजिए वरना लोगों का जीना दूभर हो जाएगा।
     वही जगदीश पटेल सचिन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रशासन से अपील कि है कि  पवन पटेल के बयान अनुसार तत्काल जांच कर हमलावरों को पकड़ा जाए, और कठोर कार्रवाई की जावे, एवं चल रहे अवैध कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Post a Comment

0 Comments