6 लाख रुपए मशरूका की जप्ति के साथ, एक पिकअप वाहन अवैध शराब से भरा पुलिस ने किया गिरफ्तार , आबकारी एक्ट के तहत पांचो आरोपियों पर 34(2)का प्रकरण दर्ज
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Time's News नरसिंहपुर :- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन लगातार अवैध शराब के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सिंगपुर चौंकी क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है । थाना स्टेशन गंज विगत रात्रि को गश्त के दौरान अपनी टीम को ग्राम नवलगांव-सिंहपुर रोड पर एक पिकअप वाहन को आता हुआ देख तेजी से भागने का प्रयास करने लगा जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर रूक गया। उक्त वाहन की संदेहास्पद स्थिति में भागने पर वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पायी गयी गयी। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया । उक्त वाहन सहित शराब भी चौकी लाई गई।उसमें अवैध शराब भरी थी जो जप्त कर आरोपी गोविन्द पिता अशोक रैकवार, उम्र 29 निवासी सिंहपुर बडा को अभिरक्षा में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी द्वारा गहनता से पूछताछ पर उसके द्वारा जितेन्द्र घोषी, निवासी ग्राम ग्वारी, निवारी, आशीष उर्फ भूरा घोषी, निवासी ग्राम करहैयाखेडा, मनोहर शर्मा उर्फ बड्डू शर्मा, निवासी सिंहपुर एवं दीपेश शर्मा निवासी सिंहपुर की अवैध शराब बताई । इन सभी की शराब तस्करी में संलिप्ता स्वीकार की गयी है ।
जप्ती - : में 34 पेटी देशी शराब जप्त जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रूपये एवं एक पिकअप वाहन कीमत लगभग 3 लाख रूपये होगी वह जब की गई । उक्त प्रकरण में पांचों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
बता दें कि : - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशन गंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, चौकी प्रभारी सिंगपुर उनि संजय सूर्यवंशी, सउनि विजय पटेल, आरक्षक यशराज एवं सैनिक दिनेश शर्मा की अहम् भूमिका रही है।
0 Comments