अष्टांग चिकित्सालय तिराहे पर शराब ठेका खोले जाने से क्षेत्रीय बासिंदो में देखा गया जन आक्रोश


रहवासी क्षेत्र में शराब ठेका खुलने से क्षेत्रीय जनों में फूटा गुस्सा 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Time's New,s नरसिंहपुर  बीते वर्ष पहले इतवारा बाजार स्थित शराब दुकान हटाने समाजसेवियों और पत्रकारों द्वारा अनिश्चितकालीन कई महीनो धरना देकर शराब दुकान हटवाई गई थी । लेकिन धनपिपाशुओ के चलते पुनः इतवारा बाजार अष्टांग चिकित्सालय तिराहे पर पुनः शराब दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है और आज रविवार को गैर अनुमति शराब दुकान खोलने का प्रयास किया तो स्थानीय जनता एवं क्षेत्रीय पार्षदों का गुस्सा फूटा और जो दकान खुलने जा रही थी उसको रोकने के लिए प्रशासन से आग्रह किया और तत्काल शराब जप्ती के बाद दुकान बंद कराई । बता दें कि कामर्थ वार्ड / महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड इतवारा बाजार के स्थानीय निवासीओ को जानकारी मिली तो रिहायशी क्षेत्र/दुकानों के पास शराब दुकान खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्र के मेन चौराहे पर पहले से ही महिलाएं बच्चे एवं परिवार रहते हैं। ऐसी स्थिति में शराब दुकान खुलने से समस्याएं उत्पन्न होती है जैसे महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ना,असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ना,आए दिन झगड़ा, शोर. शराबा एवं अशांति का माहौल बनेगा। और क्षेत्र का सामाजिक वातावरण खराब होगा। प्रशासनिक जिम्मेदारों को यह बात सोचनी चाहिए कि जहां शराब दुकान खोली जाने की प्रक्रिया बनाई है वहां पर देखो तो 50 मीटर पर स्कूल और मंदिर भी है साब । विचारणीय बात यह है कि रिहायशी क्षेत्र में शराब दुकान खोलने की अनुमति ना दी जाए और कार्यवाही ऐसी हो कि दोबारा रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान खोलने की हिमाकत कोई ठेकेदार ना कर सके । गुस्साएं क्षेत्रीय जनों ने दिनांकः 03.05.2026 दिन रविवार को पुलिस के समक्ष नियम अनुसार जिला कलेक्टर एवं आबकारी के नाम विभाग को शिकायत देकर सूचित किया है । यदि दोबारा इस तरह का कृत्य होता है तो क्षेत्रीय जन बर्दाश्त नहीं करेंगे और जन आंदोलन भी करेंगे ।

Post a Comment

0 Comments