जुआ खेलते 11 जुआरीओ के साथ लगभग 120000 एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त
डॉ. ऋषिकेश मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिसमें जिले की कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे ।
HR Time's News नरसिंहपुर जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना, एवं आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन सुरक्षा भावना को और अधिक सशक्त करना है। इसी क्रम में विगत दिवस थाना स्टेशनगंज अंतर्गत एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि सिंधी कॉलोनी में कुछ लोगों को जुआ खेलने की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी कर 11 जुआडियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है।
आरोपियों के नाम दीपक बाधवानी, जयकुमार वाधवानी, सुमित कुमार माखीजा, कोमल प्रसाद चौधरी, विक्की उर्फ बियेक मोटबानी, रमेश कुमार कुकरेजा, अजय वाधवानी, किशन मोटवानी, कपिल धनवानी, जितेन्द्र साधवानी, हरीश माखीजा सभी निवासी नरसिंहपुर।
जप्ती : कार्यवाही के दौरान लगभग ₹120000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।
वैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
धरपकड़ में मुख्य भूमिका निभाने वाले सिपाही : उक्त कार्यवाही में उनि मनीष मरावी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, रोहित चंपुरिया, महेन्द्र ठाकुर, रंजीत की मुख्य भूमिका रही।
0 Comments