20 मार्च रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर जनपद मैदान कार्यक्रम के बाद लगे आरोप बेबुनियाद


कांग्रेस पार्टी में घमासान के चलते लाखन सिंह पटेल और कपिल पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद और बोलें संगठन हित में हो एकजुट  "कपिल सिंह ठाकुर"

 प्रधान संपादक 

हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर   । जिला कांग्रेस लंबे समय से जारी अंदरूनी विवाद के बीच सोमवार को कांग्रेस नेता ठाकुर कपिल सिंह ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। और उन्होंने लाखन सिंह पटेल और अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए उन्हें लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।
उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर जनपद मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, पूर्व सांसद नकुलनाथ की मौजूदगी में मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद विवाद और गहरा गया । घटना के अगले दिन 21 मार्च को कांग्रेस नेता चंद्रप्रकाश यादव ने प्रेस वार्ता कर कपिल सिंह ठाकुर और लाखन सिंह, जितेंद्र लोधी और दया लोधी पर अभद्रता और जान के खतरे जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
             इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में कहीं भी वे या उनके सहयोगी अभद्रता करते हुए नजर नहीं आते। उन्होंने आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज किया।
वहीं कपिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है, जहां छोटे-मोटे मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन मंच पर इस तरह की स्थिति नहीं बननी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने उस आरोप का भी खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि नकुलनाथ ने चंद्रप्रकाश यादव को लाखन सिंह का भाषण रोकने का इशारा किया था।
अंतः प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के हित में एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है, हालांकि अब पार्टी नेता इसे शांत करने और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments