अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर प्रतिबंध लगाने, और अवैध कारोबार करने वाले गुंडे-बदमाशों की अब खैर नहीं


एनडीपीएस के दो अलग-अलग प्रकरण में  3 लाख की 27.5 ग्राम स्मैक एवं एक स्कूटी जप्त, गाडरवारा एवं साईंखेड़ा की प्रभावी कार्यवाही में एसपी ऋषिकेश मीना प्रशंसनीय 

 संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर  जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अवैध कारोबार करने वालों एवं गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है,

             जिसके तहत विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

  थाना सांईखेडा पुलिस की कार्यवाही :

            दिनांक 30.08.2025 को ग्राम देतपोन तिराहा के पास से 2 आरोपी गिरफ्तार जिसमें आकाश उर्फ अक्कू रजक, एवं नीतेश पिता निखिल अहिरवार, नर्मदापुरम्। के साथ जप्ती : लगभग ₹1,50,000/- कीमत की 12.34 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की गई इन पर वैधानिक कार्यवाही में धारा 8, 21 (बी), 29 - एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
                        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सांईखेड़ा उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, सहायक उप निरीक्षक  सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण बाजपेयी, गजराज सिंह, आरक्षक: दिनेश पटेल, सुदीप बागरी, आदर्श पाठक, उमेश वर्मा, शिवकुमार पटेल, भगवान सिंह, महिला आरक्षक नीशू पटेल, रूचि तिवारी, साइबर शाखा महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।
       थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही 

दिनांक 31.08.2025 को गाडरवारा पुलिसिया टीम द्वारा आजाद ढाबा के सामने गाडरवारा एवं गोल्डन सिटी कॉलोनी बायपास रोड, गाडरवारा से एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। जिसमें आरोपी 1 : यश पाठक, नरसिंहपुर,एक अपचारी बालक, नरसिंहपुर इनके साथ जप्ती लगभग ₹1,50,000/- की 15.20 ग्राम अवैध स्मैक जप्त एवं एक स्कूटी जप्त की गई और इन पर धारा 8, 21(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट अंतर्गत मामला दर्जकर आरोपी एवं अपचारी बालक को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
            उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, सौरभ मिश्रा, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल, दीपक राजपूत, हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, साइबर शाखा: महिला आरक्षक कुमुद पाठक की भूमिका के साथ 
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना इस कार्यवाही में प्रशंसनीय रहे।



Post a Comment

0 Comments