जमीनी विवाद के चलते की गई जघन्य हत्या, में पुलिस ने किया 24 घंटे में महारत हासिल
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर गत् दिवस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना द्वारा प्रेसवार्ता कर बताया कि खेत की मेढ़ को लेकर पुरानी रंजिश के चलते थाना स्टेशनगंज अंतर्गत आने वाले ग्राम झिरीकलां निवासीयो ने दिनांक 27.08.2025 को प्रार्थी छोटेलाल वंशकार जो अपने खेत जा रहा था रास्ते में आकाश उर्फ अक्कू लोधी, मुन्नू लोधी, ईलू लोधी मिले, जो पहले की बुराई को लेकर गाली गलौच करने लगे और छोटे लाल वंशकार पर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया । और तत्पश्चात पेट्रोल डालकर जान से मारने की नियत से आग भी लगा दी ।
उक्त घटनाक्रम की सूचना डायल-100 पर मिली तुंरत थाना प्रभारी द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी ।
घटनाक्रम को अंजाम देकर आरोपी हो गए थे फरार
उक्त मामले में फरार आरोपीयों जानकारी नवागत पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना को लगी तब तत्पश्चात तलाश व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठनकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए और गठित टीमों और मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यम से आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी मुन्नू उर्फ केदार पिता गेंदालाल लोधी उम्र 45 साल, आकाश उर्फ अक्कू पिता गेंदालाल उम्र 32 साल दोनों झिरीकलां निवासीयो पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा ।
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
घटनाक्रम को अंजाम देने वाले मुन्नू उर्फ केदार लोधी पर अपराध क्रमांक 274/2015 धारा 302 भादवि. में आजीवन कारावास की सजा हुई है, जो वर्ष 2022 में उच्च न्यायालय जबलपुर से जमानत पर रिहा हुआ था। बाहर आकर पुनः नई घटनाक्रम को अंजाम दे दिया ।
जब्ती की गई सामग्री
जप्ती मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तलवार, पेट्रोल की कुप्पी, लाईटर व मोटर सायकल जप्त किया गया।
पतासाजी एवं गिरफ्तारी में , इनकी रही मुख्य भूमिका
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री मीना के नेतृत्व अनुसार जगन जघन्य हत्या प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी मे निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि. विजय द्विवेदी, सउनि शिवराज पटैल, प्रधान आरक्षक अखिलेश धुर्वे, नरेन्द्र कुशवाहा, विजय धुर्वे, बरि. आरक्षक लक्ष्मी नगपुरे, संजय पाण्डेय, आरक्षक नंदकिशोर कुशवाहा, नसीम अख्तर, राजकुमार प्रजापति, पूरन मेहरा, मोहित ठाकुर, चालक प्रशांत ठाकुर, सैनिक राजेन्द्र राजपूत, नगर रक्षक नीलेश पटैल की भूमिका रही ।
0 Comments