जानलेवा हमलावरों से 3 देशी पिस्टल एवं 4 जिंदा कारतूस जप्त एसपी नरसिंहपुर

 आपसी विवाद की चलते अवैध देशी पिस्टल से किया गया जानलेवा हमला, हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार


प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर - बीते दिवस प्रार्थी हर्षित नायक निवासी नरसिहंपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट द्वारा उसके साथ गाली गलौच कर उस पर जानलेवा हमला करते हुए उसके पैर में गोली मार दी है। सूचना प्राप्त होते ही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन करते हुए आरोपीयों की पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए ।
                        और अभियान के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध थाना गाडरवारा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार  किया।

प्रभाव से की घेराबंदी के परिणाम स्वरूप 3 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
           पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट को 3 घंटे के अंदर तिदनी रोड पर स्थित जेठा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके साथ जप्ती  01 अवैध पिस्टल एवं 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।

दो सप्लायर गरफ्तार

आरोपी 1  बालकिशन ठाकुर निवासी ग्राम खला, थाना सुआतला।
आरोपी 2  धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर निवासी ग्राम उमरिया, थाना कोतवाली।
की गई जब्ती -  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस जप्त किए हैं । और वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 109 (1), 351 (3), 296, बी.एन.एस. 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमाँड पर प्रस्तुत किया ।

कार्यवाही में रहे धुरंधर 
                           उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के संरक्षण में अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, आर.पंकज राजपूत, आर.जितेन्द्र सिंह, आर.रोहित चन्पुरिया, आर.महेन्द्र ठाकुर व सायबल सेल से म. आर. कुमुद पाठक नगर रक्षा समिति सदस्य शुभम मालवीय व रोहित विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments