संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर आज स्थापना दिवस पर मुख्य मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन ने अंगद हनुमान मंदिर में भगवान राम जी के अनन्य भक्त हनुमान जी के पूजन पर हनुमान चालीसा पाठ कर स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं जिला प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एस के चतुर्वेदी की अध्यक्षता में समाहित जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा के आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य मोर्चा एवं महिला मोर्चा की कार्यकारिणी के गठन पर विशेष चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया। कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए उक्त अवसर पर उपस्थित लेखराम राय, अमित राय, दीप्ति दुबे, भारती दीक्षित, सुषमा मिश्रा, मिथलेश भार्गव, शकुन नामदेव, विनीता पांडे, माधुरी गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बता दें कि अंततः प्रसाद वितरणक साथ कार्यक्रम सांनंद संपन्न हुआ।
0 Comments