एस डी एम एवं तहसीलदार का अवैध कॉलोनाइजर पर सख्त रवैया
नरसिंहपुर - जिले भर मे अवैध कॉलोनीयों का मकड़जाल चरम पर फैला हुआ है, कॉलोनी कि स्वीकृति हेतु जरुरी दिशानिर्देशों का पालन किये बिना अनेक भूस्वामी स्वयंभु कॉलोनाइजर बन बैठे हैं, इनके द्वारा धड़ल्ले से अवैध रूप से मनमाने रेट से प्लाट बेचे जा रहे हैं, इन प्लाटों के इर्द गिर्द ना ही सड़कें हैं ना पानी निकासी कि व्यवस्था है, यहाँ तक कि कॉलोनाइजर का लाइसेंस एवं नगर एवं ग्राम निवेश कि अनुमति(TNCP) भी नही है, रेरा कि अनुमति नही है और ना ही कॉलोनी कि विकाश अनुज्ञा है ।
बाबजूद प्रशासन की मिली भगत के कारण यह भर्राशाही चल रही है इस दिनों जिले कि लचर प्रशासनिक व्यवस्था का लाभ उठाकर धड़ल्ले से लोगों को लूटा जा रहा है, और आमजनों कि जमा पूंजी जिम्मेदार अधिकारी मिली भगत कर ठिकाने लगाए जा रहे हैं ।
ऐंसा ही एक तत्कालीन मामला एसडीएम कार्यालय मे चल रहा था जिसमे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सख़्ती बरतते हुए अवैध रूप से प्लाट बेचने वालों पर मामला दर्ज करने के आदेश कोतबाली थाना प्रभारी को दे दिए ।
अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दिनांक 30/5/2025 को मामला क्रमांक 0910/ब - 121/2022-23 मे अवैध कॉलोनी काटने का दोषी मानते हुए किशनलाल गुप्ता आ. रौशनलाल गुप्ता, केदार गुप्ता आ. मोतीलाल गुप्ता, परितोष गुप्ता आ चंद्रप्रकाश गुप्ता निवासी राम वार्ड के विरुद्ध आदेश करते हुए तहसीलदार नरसिंहपुर को आदेश किया कि उक्त व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज करने का आदेश किया एवं मौजा कंदेली न. ब 36 प. ह. न 41 तहसील व जिला नरसिंहपुर मे स्थित भूमि जिसका ख.नं 108/697 रकवा 0.083 हेक्टेयर भूमि के शेष रकबे पर खसरे के कालम नं 12 मे खंड खंड विक्रय पर प्रतिबंधित आदेश दिया गया ।
शपथ-पत्र दिया झूठा
पूर्व में अवैध कॉलोनी काटने के आरोपी किशन गुप्ता द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए दावा किया था कि उसने किसी भी प्लाट का विक्रय नही किया है, किन्तु हल्का पटवारी के प्रतिवेदन अनुसार 25 प्लॉट विक्रय किये गए हैं, जिसके मद्देनजर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा उक्त मामले मे मामला दर्ज करने के आदेश जारी किये गए, उक्त आदेशों का पालन करते हुए तहसीलदार नरसिंहपुर द्वारा 9/6/2025 को थाना कोतबाली प्रभारी को निर्देशित किया कि उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज किया जावे । हालांकि उक्त आदेश के उपरांत अभी आरोपियों पर मामला दर्ज होने की विपक्षी टकटकी लगाए हुए हैं ।
0 Comments