एकजुट रखने व शिक्षा,समृद्धि बढ़ाने,सच्चे देशभक्त बनने का नाम है लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल


स्वतंत्रता दिवस पर जोश भर देते हैं, सरदार वल्लभभाई पटेल के अनमोल विचार, लोहपरुष की राह पर चल रहे चौ.प्रताप पटेल इंजी.
 सरदार पटेल जैसे तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ने सिखाया है कि आजादी के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी होती है यह जिम्मेदारी सभी को एकजुट रखने और शिक्षा एवं समृद्धि बढ़ाने के साथ सच्चे देशभक्त बनने की जिम्मेदारी भीआती है । बता दें कि लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने हिंदुस्तान के नक्शे को पूरे दमखम से संवारा था 
 
नरसिंहपुर  आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर में समरसता स्मारक सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान में उपस्थित लोगों द्वारा प्रेरणा स्रोत विभूतियों को माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात झंडा वंदन और राष्ट्रगान से क्षेत्र को गुंजायमान करते हुए, कार्यक्रम में सम्मिलित सभी साथियों ने अपने ने विचार व्यक्त किये । जब सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा सस्थान करेली नरसिंहपुर, "जिला अध्यक्ष चौ.प्रताप पटेल इंजी" से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के कुछ अनमोल विचारों के साथ हम सभी को चलना चाहिए और मैं श्री सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रेरणा स्रोत मानकर उनके विचारधारा पर चलने का प्रयास कर रहा हूं । इनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में वैचारिक और क्रियात्मक रूप से आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने की वजह से स्वतंत्रता आंदोलन में इनकी अहम भूमिका रही 15 अगस्त को भारत शौर्य - स्वाधीनता और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी के दिल में देश प्रेम की अलख जागने वाला स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि आजादी आसानी से नहीं मिलती है । सरदार पटेल, भगत सिंह महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों ने भारत की आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है उनकी कुर्बानियों की वजह से आज हम खुली हवा में सांस रहे हैं और हम सभी हिंदुस्तान में जी रहे हैं । और सरदार वल्लभभाई पटेल के ज्रिक बिना कभी पूरा नहीं हो सकता था इन्होंने हिंदुस्तान को पूरे दमखम के साथ संवारा है।

Post a Comment

0 Comments