गेहूं चना मसूर एवं अन्य फसलों से लुटे हुए, किसानों के साथ धोखाधड़ी के मामले में ,कलेक्टर एवं एसपी से लगाई गुहार
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर किसान भाइयों को अपनी हितेशी बताने वाली भाजपा सरकार के रहते जिले में किसानों के साथ हो रही धुआंधार ठगी को लेकर आज नरसिंहपुर विधायक एवं गोटेगांव विधायक मौन साधे हुए हैं गजब बात यह है कि इनमें से एक मंत्री भी है और पावरफुल भी बावजूद दो आदमी राजकुमार और शिवकुमार यह दोनों चलाचल किराना स्टोर के तकरीबन 4-5 वर्षों से लगातार बांट रहे हैं इन किसानों की अभी तक सुध नहीं ली गई, और यही किसानों की दम पर यह विधायक और मंत्री बने हैं । हालत यह है कि अब किसानों को यह बात समझ लेनी चाहिए की चुनाव के समय भावनात्मक तौर पर सपोर्ट ना करें । बहरहाल बता दें कि थाना ठेमी अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के किसानों ने तकरीबन एक माह पहले राजकुमार लोधी और शिवकुमार लोधी ग्राम घाटपिंडरई निवासी के विरुद्ध पुलिस को शिकायत पत्र दिया था जिन्होंने आसपास के किसानों से अनाज की खरीदी की थी । और लूट का खेल करीब पांच-छह सालों से कर रहे है, और चलाचल किराना स्टोर के बिल दे रहे हैं। लेकिन मार्च 2025 में इन लोगों ने किसानों से खरीदी कर चेक दिए। लेकिन इन चेकों से राशि नहीं निकल रही है किसान हलकान है ।
किसानों ने जब चेक बैंकों में लगाए तो चैक बाउंस होने लगें गए, कुछ चैको में हस्ताक्षर का मिलान नहीं हुआ। उसके बाद किसान उन व्यापारियों के घर गये, रुपए-पैसे की बात की तो उन्होंने कहा कि कुछ समय रूको मिल जायेंगे।
हार थक कर, सभी किसान अन्नदाता एकत्रित हुए और कलेक्टर व एसपी से गुहार लगाई । तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। ठेमी पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए खोजबीन जारी की । और दिनांक 9 जुलाई से अपराध से संबंधित लोगों को ठेमी पुलिस ने एक-एक कर उठाना शुरू कर दिया जिसमें राजकुमार लोधी, शिवकुमार लोधी, तोफान सिंह लोधी और घनश्याम लोधी को अभी तक गिरफ्तारी की गई ।
इनका कहना
जब थाना प्रभारी से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि अभी किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले मामला दर्ज कर आरोपीयों को गिरफ्तार किए गए हैं और विवेचना जारी है।
प्रीति मिश्रा
0 Comments