सिंहपुर चौकी पुलिस बन सट्टा माफिया की कठपुतली

सट्टा खिलाने वालों का चल रहा दबदबा, हुए बेखौफ, गांव गांव फैलाई जा रही अपनी-अपनी दुकाने, फ़ैल रहा क्राइम सिंगपुर चौकी 

नरसिंहपुर  जिला मुख्यालय समीपस्थ  सिंगपुर चौकी क्षेत्र में इन दिनों सट्टा माफिया बैखौफ सट्टे कारोबार को गांव गांव फैला रहे हैं । कहने को तो यह कारोबार सटोरियों का व्यापार है । पर पुलिस प्रशासन के संरक्षण में फल फूल रहा है सट्टे का व्यापार आए दिन समस्त समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुए पर सट्टेबाजों की खबर प्रकाशित देखते ही पुलस जानबूझकर अपनी आंखें बंद करके इस कारोबार को बढ़ावा दे रही है। और ऊपरी तौर धन अर्जन कर बरबली तौर से खुली परमिशन दिए हुए हैं । जबकि जनता बर्बाद हो रही, और क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं जिसके कारण क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है,पुलिस प्रशासन इस पर लगाम ना लगाना पुलिस की साख पर शुद्ध बट्टा है । कई बार पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों को भी सूचित किया है कि श्रीमान जी सट्टे का व्यापार आपके क्षेत्र में चरम सीमा पर है । जिससे अपराध भी बढ़ रहे हैं और अपराधी भी परंतु उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगती ।  क्षेत्रीय जनता यह जानना चाहती है कि पुलिस प्रशासन इस काले बाजार पर अंकुश क्यों नहीं लगाती । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह है कि सिंगपुर चौकी क्षेत्र में  पांच पांच कंपनियां इस कारोबार को बढ़ावा दे रही । और यह सब चौकी प्रभारी के शरणागत है । यदि यह शरणागत नहीं है तो माफियाओं के शरणागत यह हैं। तब तो भैंसा में 1- नितिन चौकसे, 2- महेंद्र पटेल भैंसा तिराहा हार्डवेयर दुकान, 3- सिंगपुर में संतोष चौकसे के भी कारोबार भैंसा लालपुल तक फ़ैल चुके हैं 4-इसके अलावा मिंटु और कोई रैकवार भी इस कारोबार में ऊफान पर चल रहे हैं ऐसी चर्चा क्षेत्रीय आम जनों में है। बता दें कि यह सूचनाएं जिम्मेदार उच्चाधिकारियों तक भी पहुंची है लेकिन कोई ठोस एक्शन ना लेना पुलिस की मिली भगत को दर्शाता है । या यूं कहें कि यह कारोबार पुलिस के संरक्षण में ही संचलित हो रहें हैं ।

Post a Comment

0 Comments