सट्टा खिलाने वालों का दबदबा हुआ बेखौफ चला रहे अपनी-अपनी दुकाने, जानबूझकर पुलिस बन रही अनजान
नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के समीप लगभग 07 किलोमीटर दूरी पर ग्राम सिंगपुर चौकी क्षेत्र में बैखौफ सट्टा कारोबार
चल रहा है यह सटोरियों का सट्टा व्यापार पर पुलिस प्रशासन के संरक्षण में फल फूल रहा है सट्टे का व्यापार आए दिन समस्त समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ पर सट्टेबाजों की खबर प्रकाशित होते ही । जानबूझकर पुलिस प्रशासन इस पर लगाम नहीं लगाती क्यों ? कई बार पुलिस प्रशासन के नुमाइंदों को सूचित भी किया जाता है की श्रीमान जी सट्टे का व्यापार आपके क्षेत्र में चरम सीमा पर है । आप किसी प्रकार की कोई कार्यवाही क्यों नहीं करते हैं। इसके बाद भी रोज न्यूज़ पेपर में देखने को मिलता है । सट्टा का व्यापार तो और बढ़-चढ़कर चल रहा है क्षेत्रीय जनता यह जानना चाहती है कि पुलिस प्रशासन इस काले बाजार पर अंकुश क्यों नहीं लगाती । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह है कि सिंगपुर चौकी क्षेत्र में पांच पांच कंपनियां इस कारोबार को बढ़ावा दे रही । जबकि इन कंपनियों की जानकारी जिम्मेदार उच्च अधिकारियों तक भी पहुंची है लेकिन उन अधिकारियों का कोई एक्शन ना होना पुलिस की मिली भगत को दर्शाता । या यूं कहें कि यह कारोबार पुलिस के संरक्षण में ही संचलित हो रहें हैं ।
0 Comments