बारहबड़ा और छिंदवाड़ा सीमा के पास नर्मदापुरम के जंगलों में लगातार साल भर से चल रहे अवैध जुआ पर पुलिस का जोरदार प्रहार, क्षेत्रीय जनों खुशी की उठी लहर
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times news नरसिंहपुर – बारहबडा के जंगल और छिंदवाड़ा- की सीमा पास नर्मदापुरम के जंगलों में लगातार स्थान बदल बदलकर जुआं मन्ना खेलवाने की खबरें व शिकायते पुलिस प्रशासन को प्राप्त हो रही थी। थाना चीलली अंतर्गत पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुये दिनांक 25 एवं 26.06.2025 की दरम्यानी रात्रि में मुखबिरो की सहायता लेते हुए ग्राम खैरी टुडनी - ग्वारी रोड के मध्य जंगल में अवैध जुआ चलने की सूचना पर अनु0 अधि0 रत्नेश मिश्रा गाडरवारा द्वारा मौके पर पहुँचकर उनि. संग्राम सिंह थाना प्रभारी चीचली के नेतृत्व में टीम गठित की ।
जुआरीयो को दबिश देने हुई रवाना गठित पुलिस टीम चीचली
गठित टीम ने रवाना होकर ग्राम खैरी टुडनी - ग्वारी रोड के मध्य जंगल में तकरीबन 500 मीटर अंदर रेड की उक्त कार्यवाही में जुआरी 01. रामकुमार मेहरा निवासी उदयपुरा रायसेन, 02. बबलू पटैल निवासी गाडरवारा, 03. रूपश्याम सराठे निवासी कलकुही बनखेडी नर्मदापुरम को अवैध जुआ खेलते रंगे हाथ पकडा । तथा जुआडियान से कुल 18020/- रूपए की नगदी तथा 02 चार पहिया वाहन, 03 मोबाईल फोन तथा अन्य वस्तुओ को जप्त किया गया। साथ ही फरार अन्य 04 जुआडियान की तलाश जारी है। आरोपीयों के विरूद्ध थाना चीचली में अपराध क्र. 205/2025 धारा 13 जुआ एक्ट 49 बी0एन0एस0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त मामले में फरार 04 अन्य आरोपी जिसमें 1. गोलू मिर्धा, 2. मूसा मिर्धा, 3. सुनील कौरव, 4. अमर जयसवाल की तलाश पतासाजी जारी है। और यहां इस फंड पर गोलू मिर्धा के द्वारा नाल काटी जा रही थी ।
उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनु0 अधि0 रत्नेश मिश्रा,गाडरवारा और पर्यवेक्षण में एवं उप निरीक्षक संग्राम सिंह, थाना प्रभारी चीचली के नेतृत्व में यह छापामार कार्यवाही की गई ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी मिल रही है कि वहीं पर मनोज कौरव, रामकुमार छोटू कौरव और अमर जयसवाल भी इस जुआ के मुख्य कर्णधार हैं । और यह लगातार यही कार्य करते रहे हैं इन पर भी कड़ी और ठोस कार्यवाही होनी चाहिए ।
इतना ही नहीं इन जुआ संचालक की लगातार सोशल मीडिया और अखबारों में भी खबरें प्रकाशित की गई है लेकिन लंबे समय तक इन लोगों पर कार्यवाही ना होना इनके हौसले बुलंद कर गए ।
( यह है रामकुमार उर्फ छोटू कौरव )
बता दें कि उपरोक्त मामले में चीचली थाना प्रभारी संग्राम सिंह, प्र.आर संजय शाह, ठाकरेन्द्र, अमित, आरक्षक मोहित यादव, बसंत पटेल, चालक आरक्षक भुवन नागवंशी की मुख्य भूमिका रही।
0 Comments