35 वर्षी युवक ने लगाई फांसी आखिर क्यों साहब ?
रिपोर्टर विमलेश श्रीवास
नरसिंहपुर गाडरवारा - जिनका यह विधानसभा क्षेत्र है इस विधानसभा क्षेत्र में जुआ सट्टा के अलावा और भी अवैध कारोबार खुलेआम चल रहे हैं और सूत्रों से प्राप्त जानकारी यह है कि बारह बड़ा के जंगलों में स्थाई जुआ चल रहा है एवं ग्राम बारहबड़ा और चीचली में सट्टा कारोबार भी चरम पर है जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुई है यह वीडियो मेरे पास सुरक्षित है जी वीडियो में ग्रामीण खुलेआम शिक्षा मंत्री का नाम ले रहे हैं । बहरहाल गाडरवारा के निवासियों ने बताया कि डोलाबाबा क्षेत्र में सरेआम शराब की अवैध बिक्री, और सट्टा, जुआ एवं सारे अवैध कार्य पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले के साथ संचालित हो रहे हैं । जिसके कारण यहां अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं पुलिस मूकदर्शक बनकर सारा तमाशा देखने में लगी हुई है l इसी बात के चलते स्थानीय विवेकानंद वार्ड, डोलाबाबा, कीर बगीचा निवासी प्रकाश ठाकुर पिता श्री इमरत ठाकुर उम्र लगभग 35 वर्ष ने गुरुवार की रात्रि अपने ही घर के सामने इमली के पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली जिससे युवक की मौत हो गई l सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रकाश का पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था l जिसकी सूचना पुलिस थाने में भी दी गई थी । सुबह परिजनों को वह इमली के पेड़ पर लटका मिला परिजनो ने उक्त घटनाक्रम में आशंका जताई है l बहरहाल मामला जो भी हो पुलिस की जांच पड़ताल के पश्चात ही घटना का खुलासा होगा l
0 Comments