निकृष्टता की हद पार कर कुछ किसानों ने शमशान की भूमि पर किया कब्जा भूल गए वहां यह भी जाएंगे


नहीं छोड़ रहे मुक्तिधाम की जमीन तक भूमाफिया कब्जाधारी शासन प्रशासन मौन 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
रिपोर्टर विमलेश श्रीवास

नरसिंहपुर सालीचौका - बड़े लंबे आर्ससे देखा जा रहा जहां देखो वहां हर तरफ़ लालच खोर आदमियों का लालच दिन दुना रात चौगना बड़ता जा रहा है । और यही हाल नवीन 13 नंबर वार्ड स्थित में बदहाली की स्थिति लंबे समय से श्मशान घाट में है। ना तो यहां छाया और ना पेयजल ना साफ सफाई तक की व्यवस्था नहीं है आमजन इन व्यवस्थाओं के लिए अत्यधिक परेशान है। 

अब हठधर्मिता देखो 

वैसे तो किसान अन्नदाता है परंतु कुछ आसपास के कृषकों ने अपनी हठधर्मिता के चलते मुक्तिधाम की भूमि पर तो अवैध कब्ज़ा कर ही लिया है और उक्त भूमि पर मूंग की फसल भी लगा रखी है। हम बता दें कि नगरपरिषद सालीचौका ने उक्त जगह पर लोहे के खम्बे और तार फेंसिंग जरूर की है। उसके बाद यहां पर कुछ लोग अपनी-अपनी दबंगई के चलते अवैध खेती-बाड़ी के कार्य को लगातार कर रहे है।

स्थानीय लोगों लोगों से चर्चा हुई तो चर्चा के दौरान बताया  हालत यह है कि  अन्तिम सँस्कार करने और अंत्येष्टि के कार्यो में काफी परेशानी होती है। स्थानीय नगर परिषद और जुम्मदार प्रशासन को चाहिये कि उक्त शमशान स्थल पर टीन शेड,नल कनेक्शन,बैठने हेतु कुर्सियां,और अन्य व्यवस्थाओं की तरफ ध्यान आकर्षित करना चाहियें। कम से कम मृत होने के बाद तो शुकुन से अंतिम संस्कार हो सके।
जमीन दान में मिली लेकिन स्थानीय लोगो ने उसकी देखभाल नही कि इसलिये सभी को एकजुट होकर इस बदहाल श्मसान स्थल तरफ ध्यान देना अति आवश्यक है। और जो लोग उक्त जगह पर अपनी मनमानी करने उतारू है उन पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिये । ऐसी आमजन की मांग है।

Post a Comment

0 Comments