बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे 20 दिनों से ग्राम मुर्तला के वासिंदे
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा
जिला संवाददाता बालमुकुंद तिवारी
सीधी - जिले के रामपुर नैकिन वार्ड नंबर 3 में ट्रांसफर खराब होने के कारण बिजली आए दिन खराब होने के कारण अफसरों के दरवाजे स्थानीय वासिंदे ऑफिस के दरवाजे खटखटा रहे हैं लेकिन विभागीय आमले की है हठधर्मिता के कारण आज तक को कोई निराकरण नहीं हुआ चुरहट विधानसभा रामपुर नैकिन मूर्तला में 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आज तक बिजली बंद है । ऐसी भीषण गर्मी और हाई टेंपरेचर जो 45 के पार कर रहा है और मानव जनजीवन का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है या कहे तो मनुष्य का जीना मुश्किल हो रहा है । वहीं बच्चे और बुजुर्गों को देखा जाए तो वह गर्मी से बिलख रहे हैं । बेवश ग्रामीण जाए तो कहां जाएं तंग आई ग्रामीणों ने रामपुर नैकिन बिजली विभाग, चुरहट AE साब और एसडीएम साहब कई आवेदन दिए लेकिन उनके कानों में अभी तक जूं नहीं रेंगी । ग्रामीण इन अधिकारियों के आश्वासन से अत्यधिक परेशान हो गए। अब हालात यह है की बिजली विभाग का घेराव कर क्षेत्र की जनता अनिश्चितकालीन धरना देने मजबूर हो सकती है । बता दें कि उक्त मामले में SDM द्वारा बिजली विभाग के AE को फोन पर तुरंत समाधान करने का भी कहा गया है । लेकिन उनके आदेश को भी ताप पर रखकर ए सी झूठा आश्वासन देकर कहता है कि आज ट्रांसफार्मर लग जाएगा । और कभी कुछ नहीं लगता, ऐसे झूठे अफसर कुछ पदों पर विराजमान रहेंगे तो निश्चित उच्च अधिकारियों की छवि धूमिल होगी । क्षेत्र की जनता की मांग है कि ऐसे अफसर को तुरंत ट्रांसफर या निलंबित किया जाए ।
0 Comments