राष्ट्रीय योग ओलंपियाड मे प्रदेश से आठ छात्र चयनित जिनमें तीन छात्र नरसिंहपुर नेहरू स्कूल
HR Times news नरसिंहपुर गत् दिवस राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2025 कन्याकुमारी हेतु चयनित नेहरू स्कूल के छात्र रोहन प्रजापति कक्षा 10 वीं, प्रियांशु चोपड़ा कक्षा 9 वी एवं सुमित लोधी कक्षा 8 वी को रेलवे स्टेशन पर अमरकंटक एक्सप्रेस से उनके कोच जिला योग प्रभारी देवेन्द्र कुमार ढ़िमोले के साथ एस, के, चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला योग समिति नरसिंहपुर एवं योग प्रशिक्षक दीपक चौबे ने बधाईयां देकर रवाना किया। ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय ओलंपियाड हेतु पूरे मध्य प्रदेश से 8 छात्र चयनित हुए हैं, जिनमें 3 छात्र नेहरू स्कूल नरसिंहपुर के हैं। जिनके कोच देवेन्द्र कुमार ढ़िमोले हैं। सभी को कोच एवं चयनित छात्रों पर गर्व है। बता दें कि यह जानकारी श्री चतुर्वेदी जी द्वारा दी गई है।
0 Comments