सरपंच पति व पुत्र की दबंगई के चलते 58 लाख का भ्रष्टाचार बिलथारी

 ग्राम पंचायत बेलथारी में कई लाखों की धांधली के चलते मंगलवार जनसुनवाई में ग्रामीणों व पंचाे ने की शिकायत, धारा 40 अंतर्गत सरपंच को पद से हटाया जाए
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times New नरसिंहपुर   लंबे समय से ग्राम पंचायत बिलथारी हो रहें भ्रष्टाचार को लेकर सभी ग्रामवासी एवं पंचगणों ने मंगलवार दिनांक 3 जून 2025 को जनसुनवाई में आकर ग्राम पंचायत बिल्थारी में जनपद पंचायत चावरपाठा अंतर्गत बताया है कि आपके द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र मध्यप्रदेश राज्य अधिनियम की धारा 89 (1) एवं धारा 40 के संबंध में आपके द्वारा प्रेषित कारण बंताओ सूचना पत्र कमांक 75 दिनांक 04.04.2025 एवं 113 दिनांक 21.04.2025 के पत्र के प्रति संलग्न किया है। उक्त संबंध में प्रथम कारण बताओ सूचना पत्र में 7 बिन्दुओ पर जांच की गई थी । दूसरे कारण बताओ सूचना पत्र में 3 बिन्दू इस प्रकार 10 बिन्दूओ की जांच की गई । जो कि भ्रष्टाचार सिद्ध हुये है। तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चावरपाठा के पत्र कमांक 974 दिनांक 18.03.2025 के प्रतिवेदन एवं स्थल जांच के समय जांच बिन्दूओ का बनाया गया पंचनामा कि प्रति समस्त हस्ताक्षरो सहित संलग्न है। तथा आपके द्वारा दिये गये निर्देशो अनुसार दिनांक 15.04.2025 एवं 29.04. 2025 दोनों सुनवाई में सरपंच आपके समक्ष उपस्थित नही हुई । और न ही कारण बताओ सूचना पत्र का जबाव प्रस्तुत किया गया है । इससे सिद्ध होता है कि यह सरपंच भ्रष्टाचार में लिप्त है।  यह सिद्ध हो चुका है तथा जांच पंचनामा एवं अन्य प्रपत्रो के आधार पर धारा 40 के अंतर्गत सरपंच पद से हटाने की कार्यवाही अतिशीघ्र की जावे । ताकि ग्राम का विकास कार्य हो सके।

यह कि वर्तमान में ग्राम पंचायत विल्थारी में सरपंच' पति एवं पुत्र का आतंक चरम सीमा पर है। यह बड़े दुख का विषय है । आरोप सिद्ध होने के बाद भी अभी तक धारा 89 (1) वसूली तथा धारा 40 अंतर्गत पद से हटाने की कार्यवाही नहीं की गई है। परेशान ग्रामीण एवं पंचो ने कलेक्टर महोदय से आग्रह किया कि पत्रो का अवलोकन करते हुये सरपंच को धारा 40 अंतर्गत अतिशीघ्र हटाने का आदेश जारी किया जावे। जिनकी प्रतिलिपि भी प्रेषित है।

1, आपके द्वारा जारी किये कारण बताओ सूचना पत्र की प्रति
2. जनपद द्वारा जांच प्रतिवेदन एवं जांच के समय तैयार किया गया जांच रिपोर्ट पंचनामां की प्रति 3. दिनांक 28.02.2025 को दिये गये आवेदन की प्रतिलिपि भी संलग्न है । बताया जा रहा है कि सरपंच पति झोलाछाप डॉक्टर भी है जो वर्षो से क्षेत्र भर की जनता का इलाज करता आ रहा है । जिसमें कई लोग मौत के घाट उतार चुके हैं । 

जरा एक नजर यहां भी दखें -  सोशल मीडिया पर लगातार ग्रामीण व पंचों के की बयान बाजी हो रही है कि 58 लख रुपए की धांधली सरपंच पति एवं पुत्र के द्वारा की गई है और उनकी दबंगई इतनी बढ़ गई है कि लोग उनके सामने अपने कदम पीछे हटा रहे हैं प्रशासन भी उनके सामने बौना साबित हो रहा है तंग आए ग्रामीणों व पंचाे ने आज कलेक्टर के दरवाजे खटखटाएं कि धारा 40 अतर्गत सरपंच को पद से मुक्त किया जाए जिससे ग्राम पंचायत बेलथारी का विकास हो सके ।

Post a Comment

0 Comments