थाने से मिली शय पर उछल रहे, जुआ खिलाने वाले मफिया गाडरवारा चीचली
HR Times News नरसिंहपुर. यूं तो गाडरवारा तहसील अंतर्गत बारह बड़ा से तकरीबन 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित जंगल में स्थान बदल बदल कर लगातार रिस्क का खेल 3-4 महीने से जारी है । और उसी महीने से लगातार यह सूचनाएं जिम्मेदार उच्चाधिकारियों को भी दी जा रही हैं परंतु यह 52 पत्ते का खेल थाना चीचली क्षेत्र में चल रहा है और थाने में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी वर्ग को इस तरह के कारोबार की जानकारी ना होना यह समझ से परे परे है । जबकि क्षेत्र भर में चर्चा है कि यह खेल परमिशन से चल रहा है । बडी़ बात तो यह है कि गाडरवारा में एसडीओपी कार्यालय भी है। लेकिन उनके कानों में अभी तक 52 पत्ते के खेल की जानकारी होने की खबर तक ना होना विचारणीय है। वही जुआ खिलावाने वाले इनकी छाती ठोककर व ताल ठोकते हैं कि देखते हैं कौन अधिकारी है जो चल रहे जुएं का खेल बंद करवाता है ।
बता दें कि वन विभाग भी इन दिनों अपने महत्वपूर्ण कार्यों को अनदेखा करते हुए जुआरियों को संरक्षण दे रहा है । और हैरानी की बात यह है कि रेंज ऑफिस मैं पदस्थ कर्मचारी भी इन चारों जुआ खिलाने वालों को भरपूर संरक्षण दे रहे हैं । संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है कि यह लोग मुख्य कर्णधार है इनके पार्टनरशिप और अगवाई में लगातार 2 से 3 महीने हो गए हैं जुआ का कारोबार अखंड बेरोकटोक चल रहा है इनमें राजकुमार पटेल उर्फ छोटू गांधी वार्ड गाडरवारा, मेहमूद खान गाडरवारा, मनोज पटेल सूखाखैरी, गोलू मिर्धा बारहबड़ा, की अहम भूमिका बताई जा रही है
0 Comments