सचिव की फर्जी शील व हस्ताक्षर कर एक ही टोकन में किया 401552 रू. गमन ग्राम पंचायत मऊ

सचिव की फर्जी शील व हस्ताक्षर कर एक ही टोकन में किया 401552 रू. गमन ग्राम पंचायत मऊ 

नरसिंहपुर  वैसे तो ग्राम पंचायतों में सचिवो की खबरें हमेशा विवाद में होने की मिलती हैं परंतु यहां तो कुछ और ही देखने मिल रहा है बीते माह ‌ मुख्य कार्यपालन अधिकारी चीचली, ‌ अनुविभागीय दंडाधिकारी गाडरवारा, और ‌ थाना प्रभारी चीचली में की गई शिकायत अनुसार ग्राम पंचायत मऊ में सचिव हरिओम तिवारी ‌द्वारा दिनांक 11-3-2025 को एक शिकायत की गई थी जिसमें कि सरपंच रेखा बाई कौरव पति राधेश्याम एवं उसके पुत्र शुभम कौरव ‌ द्वारा सचिव की फर्जी बनवाकर व फर्जी हस्ताक्षर कर शासकीय खाते से चार लाख ‌एक हजार पांच सौ बावन रूपए की राशि आहरित कर गमन किया है। जिस कारण सचिव की मानसिक ‌डिप्रेशन की सूचना मिल रही है कि यह राशि जो ‌सरपंच पुत्र शुभम कौरव‌ अपनी ‌ दबंगई के ‌ चलते ग्राम पंचायत के दस्तावेज एवं ‌सचिव‌ के ‌मुख्य डॉक्यूमेंट अपने पास‌ घर में रखता है ‌‌ और मनमानी रवैये अनुसार ग्राम पंचायत का कार्य करते हैं । मऊ‌ ग्राम पंचायत में सचिव ने जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है । इनके ‌ द्वारा किए गए फर्जीवाड़े ‌को ‌ देखते हुए सचिव भी अपनी जिम्मेदारी से घबरा गया है । और कहा कि मेरी कोई ‌ जवाब दे ही नहीं होगी ।

Post a Comment

0 Comments