आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने की बनी कार्ययोजना स्टेशन क्षेत्र में फेल, कहां से हो आवाम बेफिक्र




आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने की बनी कार्ययोजना स्टेशन क्षेत्र में फेल, कहां से हो आवाम बेफिक्र

नरसिंहपुर  जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्ययोजना तैयार कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के जिन स्थानों जिनमें आपराधिक गतिविधियों को संचालन की शिकायतें प्राप्त होती है । तो अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे । परंतु सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में जो खबरें प्रकाशित हुई है क्या हुआ है पुलिस अधीक्षक या पुलिसिया तंत्र सूचनाओं नहीं मानता यह तो प्रश्न चिन्ह है ? लगातार पोस्ट और खबरें प्रकाशित हुई । लेकिन आज तक थाना स्टेशन गंज अंतर्गत पुलिसिया तंत्र  अपने कार्य को करने में नाकामयाब साबित हुआ है ।  जहां देखो वहां स्टेशन थाने से लेकर चंद दूरी पर मगरधा चौराहे से देखेंगे तो एक तीन मंजिला बिल्डिंग लाल कलर से रंगी हुई है जिस पर आखरी मंजिल में हरि नेट लगी हुई है । वहां पर खुलेआम सट्टे की पट्टी कटना, मगरधा चौराहे पर भी एक पान के टपरे में पट्टी काटी जा रही है, थोड़ा और आगे आए तो ग्राम पंचायत रोसरा में प्लेटफार्म नंबर 2 के पास पर एक पान दुकान वाले के मकान में खुलेआम पट्टी का काटना क्षेत्रीय थाने के लिए शर्मसार करता है इतना ही नहीं अब गल्ला मंडी की ओर आए तो वहां भी गेट नंबर 2 के पास पान एक ठेले में पट्टी काटी जा रही है, और आगे चले आए तो सिंधी कॉलोनी गुरुद्वारा चौराहे के सामने हरि नेट की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर देखने मिलती हैं। कम राइस स्कूल के सामने नीले टीन का टपरा देख लो साहब ? अब अब चिन्हित करने की क्या आवश्यकता है । जो चिन्हित कर थाना स्तर पर गठित टीमों द्वारा भ्रमण कर उक्त स्थानों पर जन चौपाल का आयोजन कर क्षेत्रीयजनों से रूबरू कर पुलिस टीमों द्वारा अपील की बात हो रही है। और प्रेस नोट जारी होता है कि क्षेत्र में कोई अवैध शराब एवं अन्य असमाजिक गतिविधियों का संचालन करता है ।
                     तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके साथ ही पुलिस की इस मुहिम में सहयोगी बनकर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस के सहयोगी बने । क्षेत्र में जन चर्चा है कि जो बताएं वही कर हो जाता है ऐसी स्थिति में कौन बताएगा यह भी बड़ा सोच का विषय है ।

Post a Comment

0 Comments