चोरी की तलघरे में रखी 22 गाड़िया जप्त, स्कूटी लेकर घूमते पकड़ा गया गिरोह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

अंर्तराज्जीय मोटरसाईकिल चोर गिरोह के चार सदस्य, पुलिस ने किये गिरफ्तार 


चोरी की मोटर साईकिलों को बेचने छत्तीसगढ ले जाने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार, तलघरे में छिपाकर रखी थी चोरी की 22 मोटर साईकिल*
नरसिंहपुर  जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जाकर समस्त थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालें अपराधियों की धरपकड लगातार की जा रही है।

 इसी तारतंभ में चोरी की स्कूटी लेकर घूमते पकड़े गए गिरोह के सदस्य शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रतिदिन वाहन चेकिंग लगाई जाती है ।
इसी दौरान थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी एक स्कूटी में सवार तीन व्यक्ति वाहन चेकिंग पर पुलिस द्वारा रोकना देखते ही भागने लगे जिन्हे रोककर उनसे अपनी मोटर स्कूटी संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जिसके द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर स्कूटी के संबंध में पूछताछ की गई जिसके उत्तर संतोषजनक न होने से सख्ती से सघन पूछताछ की गई । जिन्होने अपना नाम (1) महेश जोगी पिता नरेन्द्र जोगी उम्र 39 साल निवासी ग्राम पथरिया जिला दमोह हाल नि. बिलासपुर छत्तीसगढ़ 02. छोटू उर्फ ब्रजेश पिता हल्के सिंह चौधरी उम्र 32 साल निवासी सिंधी कालोनी नरसिंहपुर (3) काशीराम पिता जयराम चौधरी उम्र 35 साल निवासी निमावर थाना सांईखेड़ा बताया साथ ही स्कूटी चोरी की होना बताया, महेश जोगी ने अपने अन्य साथी चोर रामसेवक पिता भगवानदास रजक उम्र 32 साल निवासी सिमरिया जिला उदयपुरा का नाम भी उजागर किया तदुउपरांत स्टेशनगंज पुलिस महेश जोगी के अन्य साथी की तलाश में जुट गई और रामसेवक को पकड़ने में सफल हुई।

'चोरी के वाहनों को बेचने हेतु छत्तीसगढ ले जाने की फिराक में थे आरोपी, तलघरे में छिपाकर रखी थी चोरी की 22 मोटरसाईकिल - गिरफ्त में लिए गए चारों आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की गई जिन्होंने नरसिंहपुर जिले के सीमावर्ती जिलों के अलग-अलग स्थानों से कुल 22 मोटर सायकल चोरी करना कबूल किये जिसे ये सभी मोटर सायकल एक तलघरे में छुपाकर रखे थे जिनके कब्जे से 22 मोटर साईकिल जप्त की गयी। साथ ही आरोपियों द्वारा बताया गया कि इनके गिरोह का मुखिया महेश जोगी जो कि बिलासपुर छत्तीगढ़ में रहता है वह मोटर सायकल छत्तीसगढ़ में ले जाकर बेचने की फिराक में था एवं उसी के बंदोबत्त के लिये महेश जोगी ट्रक की तलाश में था जिसमें सारी मोटर सायकल मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ ले जा सके इससे पहले कि अंतर्राज्यीय वाहन चोर अपनी योजना में सफल होता उससे पहले ही थाना स्टेशनगंज की पुलिस ने उसकी योजना पर पानी फेर गिरफ्त में ले लिया गया।• चोरी करने का. तरीका गिरफ्तार किए गए उक्त चार आरोपी शातिर चोर है जो अपने पास पूर्व से ही 4 से 5 प्रकार की चाबियां बनावाकर रखे हुए थे एवं बाजारों के दिन वाहनों को बड़ी ही चालाकी के साथ वाहन में लगे तालों को खोलकर लोगो की नजरों से बचकर वाहन चोरी कर लेते थे। इसके अतिरिक्त सभी आरोपी मोहल्लों में घूकर यह चैक करते थे कौनसा घर खाली है एवं उन घरों में वाहन खडे है कि नही जिने सूने घरों में वाहन खड़े मिलते थे उनका लॉक खोलकर मौका पाते ही चोरी कर लेते हैं। चोरी करते समय इनका एक सदस्य आस-पास आने-जाने वालों की निगरानी करता था।

• आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही विशेष भूमिका वाहन चोर गिरोह की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक हिमलेन्द्र पटेल, उनि. विजय द्विवेदी, प्र. आर. आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पाण्डेय, आरक्षक नंदकिशोर कुशवाहा, आरक्षक अंकित विश्वकर्मा, आरक्षक योगेन्द्र अहिरवार, आरक्षक हिमांशु वर्मा आरक्षक पूरन, साईबर सेल महिला आर कुमुद, आरक्षक बलवीर ठाकुर, आरक्षक प्रशांत ठाकुर, सैनिक दुर्गेश, सैनिक अवधेश जाट की मुख्य भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments