चोरी की बिजली बेधड़क चलाई जा रही जल इंडस्ट्रीज जिम्मेदार बेखबर विपतपुरा
HR Times News नरसिंहपुर - ग्राम पंचायत रोसरा विपतपुरा एक माह से पूर्व सतधारा भारती जल इंडस्ट्रीज (वाटर प्लांट) स्थापित किया गया है, । विदित हो कि वाटर प्लांट 1 महीने से घर की बिजली से बेधड़क होकर उपयोग हो रही है, ऐसी स्थिति में घरेलू कनेक्शन से प्लांट चलाये जाने पर जुर्माना निश्चित होता है। लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी तक बेखबर है । प्राप्त जानकारी अनुसार बता दें कि जबकि सतधारा भारती जल इंडस्ट्रीज में लगभग 8 से 10 किलो वाट बिजली की खपत होती है।और जिसके लिए थ्री फेस कनेक्शन लेना अनिवार्य है !
हालात यह है कि बिजली ऑफिस में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी भनक हो न हो, लेकिन फिर भी अधिकारियों व कर्मचारियों की सांठगांठ के चलते बिजली चोरी से धोकी जाने की खबर मिल रही है !
चोरी की बिजली जलाने के कारण सस्ते दामों में पानी बनाकर मार्केट में आधे अधूरे दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है । जिस कारण अन्य वाटर प्लांट मालिकों को बड़े घाटे का सामना करना पड़ रहा है !
देखना यह है कि बिजली ऑफिस पदस्थ अधिकारी अपने विभाग के प्रति जागरूक हैं तो उक्त वाटर प्लांट संचालक को कितने हजार की पेनाल्टी की कार्यवाही करते हैं ।
क्षेत्र में चर्चा है कि विभागीय अमले द्वारा अधिकतर ले देकर मामले को निपटा देते हैं ! यदि ऐसा होता है तो वह प्लांट संचालक थ्री फेस कनेक्शन देकर बात को समाप्त कर दिया जाएगा!
हालांकि ऐसी स्थिति में उक्त इंडस्ट्रीज को हजारों की पेनाल्टी के साथ मशीनों की जब्ती का भी प्रावधान है ! जिससे अन्य प्लांट संचालक घरेलू बिजली चोरी ना कर सकें ।
बहरहाल प्राप्त जानकारी अनुसार जो खबर मिल रही हैं । कुछक अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बिजली ऑफिस को लाखों का चुना लगा रहे हैं, जिसकी भरपाई क्षेत्रीय आवाम उपभोक्ताओं के बिलों से वसूली की जाती है !
0 Comments