नर्मदा परिक्रमावासीयो के लिए भोजन और ठहरना फ्री विजय चौकसे



दो वर्षों से लगातार परिक्रमावासियो की सेवा में तत्पर करेली शुगर मिल डायरेक्टर आशु भैया

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
मो.नं. 9893254210

HR Times News नरसिंहपुर  जिले की करेली तहसील ग्राम करपगांव में मां नर्मदा और नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन, ठहरने, चाय-नाश्ता आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यहां रोजाना 80 से 100 परिक्रमा वासी भोजन कर रात में विश्राम भी करते हैं। 
सेवा प्रमुख  विजय चौकसे   के मुताबिक, यह नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा दो साल से लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि नर्मदा परिक्रमा दशहरे के बाद से शुरू हो जाती है और दीपावली के बाद इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है। परिक्रमा वासियों का आगमन शाम ढलते हीशुरू हो जाती है । रोजाना शाम को 70 से 80 नर्मदा परिक्रमावासी आ रहे हैं। आते ही उन्हें चाय पिलाई जाती है। उसके बाद शाम से भोजन कराया जाता है। रात्रि विश्राम के लिए सभी के लिए गद्दे व रजाई लगाई जाती है। सेवादार सुबह से सभी को चाय पिलाते हैं। और इनकी पर्याप्त मात्रा में शौचालय व बाथरूम की व्यवस्था है। इसके अलावा जो परिक्रमवासी रुकते हैं उनकी सुबह - दोपहर - शाम तक भी परिक्रमा वासियों की भोजन व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भोजन कराते है। क्षेत्र के लोगों का सेवा भाव देखकर हम हैरान है


यूं कहे तो श्री चौकसे के साथ उनके सहयोगी करेली शुगर मिल डायरेक्टर आशु भैया है

मां नर्मदा रेवा मईया  की पैदल यात्रा कर रहे परिक्रमा वासियों की सेवा में भोजन प्रसादी एवं अन्य सेवाओं में लगातार दो वर्षों से निरंतर सेवा दी जा रही हैं जिसमें विजय चौकसे ग्राम करपगांव बड़े शंकर महादेव की भूमिका है । ज्ञातव्य हो कि परिक्रमावासियो की सेवा में अहम भूमिका रखने वाले करेली शुगर मिल के डायरेक्टर आशीष सिंह उर्फ आशु भैया का विशेष सहयोग रहता है। बता दें कि आशीष सिंह उर्फ आशु भैया रजनीश सिंह जी के छोटे भाई और यह मां नर्मदा जी की व परिक्रमावासियो सेवा में दो वर्षों से लगातार विशेष सहयोगी है इन पर नर्मदा मैया की असीम कृपा यूं ही बनी रहे । इनकी कहे तो यह करेली शुगर मिल का भी मैनेजमेंट बेहतर तरीके से कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments