ठेकेदार विनोद की घोर लापरवाही का परिणाम भुगतेगी ग्रामीण जनता

 ग्रामीणों के लिए बना चिंता का विषय, चौराखेड़ा से बेलखेड़ी तक सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही, प्रशासन दें ध्यान
संपादक हेमराज भारती

HR Times News नरसिंहपुर  जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सहजपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा आर ई एस 338641_1 चौराखेड़ा से बेलखेड़ी सड़क निर्माण किया जा रहा है यह ग्रेवल सड़क निर्माण होना था और होना है जिसकी स्वीकृत निविदा लागत राशि 10326340 रूपए है। और निविदा प्रतिशत -18.210 निविदा राशि 8445913.886 है इस राशि में उक्त रोड नियमअनुसार बनने के बाद भी लंबी राशि ठेकेदार को बचानी है फिर भी ठेकेदार की घोर लापरवाही और ग्रामीणों की चिंता कि उक्त होने वाला ग्रेवल सड़क निर्माण सही तरीके से बनाया जाए जिसमें चंद महीनों या एक दो वर्ष बाद ग्रामीणों को भुगतना ना पड़े इस बात को शासन-प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को सोचना चाहिए और नियमाअनुसार काम करना चाहिए जो नहीं हो रहा है ? क्षेत्र में जन चर्चा है कि आर ई एस एस में पदस्थ जिम्मेदार अधिकारी से तो कोई सही काम होने की उम्मीद नहीं है इनके ऊपर पदस्थ अधिकारी वर्ग को ही इन पर शिकंजा करते हुए निर्माण कार्य करना चाहिए  परंतु वर्तमान स्थिति यह है कि ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है इधर ना तो रोड की चौड़ाई सुनिश्चित की गई है और यदि की गई है तो धरातल पर यह सब क्षेत्रीय जनता को दिखाई देना चाहिए जो ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है बता दें कि ठेकेदार द्वारा बन रहे मार्ग पर काली मिट्टी तक नहीं डाली गई और सीधे पिलाओ चलाकर बेलन से मिट्टी को दबा दिया गया है रोड की चौड़ाई ठेकेदार को 10 फीट लेनी थी, जो चौड़ाई तय है उस चौड़ाई पर जो झाड़ पेड़ आ रहे हैं उनको ठेकेदार विनोद राजपूत द्वारा नहीं कटवाएं और पीली मिट्टी दो से तीन इंच डाली है वह भी सिर्फ नाम मात्र की साहिब यूं कहे तो दो-तीन इंच पीली मिट्टी कही-कही देखी जा रही है रोड बनाने का नियम तो ठेकेदार को मालूम नहीं और ठेकेदार की लिस्ट में नाम दर्ज कर लिया गया है और प्रशासनिक सांठगांठ से ऐसे लोगों को ठेके भी दे दिए जाते हैं । ज्ञातव्य हो कि अब ग्रामीण जनता भी यह समझने लगी है कि ठेकेदार पर प्रशासनिक अमले का नजर ना रखना संदेहास्पद है । बहरहाल ग्रामीण जनता को सही नियम अनुसार रोड बनाकर देना चाहिए जिससे ग्रामीण जनता को हो रही परेशानी से निजात मिल सके ।

Post a Comment

0 Comments