स्वच्छता की थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा अभियान में नीरज महाराज


सभी ने श्रमदान करके की साफ सफाई ,दिया 
स्वच्छता की संदेश नपा

संपादक  हेमराज विश्वकर्मा
HR Times news . स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता की थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज दिनाक 02 अक्टूबर 2024 को शहर के बस स्टेंड पर श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई की गई जिसमे माननीय नपा  अध्यक्ष  पंडित नीरज महाराज एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान किया गया तथा नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी श्रमदान कर साफ सफाई की जिसमे एनजीओ, स्वसहायता समूह की उपस्तिथि भी रही।
श्रमदान के पश्चात नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का पूजन अर्चन नगरपालिका अध्यक्ष एवं डॉक्टर अनंत दुबे, श्रीमती निशा सोनी द्वारा किया गया, तत्पश्चात मुख्य नगरपालिका अधिकारी  नीलम चौहान द्वारा स्वच्छता दिवस पर उद्बोधन दिया और स्वच्छ भारत मिशन अंर्तगत अपने स्वभाव में स्वच्छता लाने की बात कही इसके बाद सभी कर्मचारी, अधिकारी, स्वसहायता समूहों, एनजीओ आदि सभी ने माननीय प्रधान मंत्री जी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखा एवं अपनी उपस्तिथि दी ।


Post a Comment

0 Comments