मोबाइल हैक कर अश्लील फोटोस, व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल, की शिकायत, एसपी कार्यालय
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times New नरसिंहपुर आज दिनांक 18 -9- 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राकेश दुबे पिता स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार दुबे निवासी नेहरू वार्ड द्वारा मोबाइल हैक करने की शिकायत की गई है जिसमें बताया गया है कि शिकायतकर्ता के नंबर से अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में मोबाइल हैक कर उल्टी सीधी फोटोस वायरल की गई है । इस संबंध में शिकायत करता घबराया हुआ है । और पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत कर शीघ्र ही बताया गया है, कि उक्त वायरल करने वाला व्यक्ति अज्ञात है । जो भी व्यक्ति इन अश्लील फोटोस को शिकायतकर्ता के नंबर से फोटोस डाल रहा है, और शिकायतकर्ता को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है, इससे शिकायतकर्ता मानसिक प्रताड़ित है, इस प्रकरण के चलते शिकायतकर्ता ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय से आग्रह किया है कि उक्त वायरल करने वाले व्यक्ति पर शीघ्र ही जांच कर उचित कार्यवाही की जावे और दोषी होने पर दंडित किया जावे जिससे उक्त अज्ञात व्यक्ति दोबारा इस तरह की हरकत ना कर सके ।
0 Comments