17 सितंबर पूजन दिवस पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन समारोह उत्साह पूर्वक मनाया हुआ भव्य पूजन अर्चन

 भगवान विश्वकर्मा का आज हुआ भव्य पूजन अर्चन निकली रैली
 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR Times New नरसिंहपुर  जिला मुख्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा  17 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को हुई शहर के सदर मंदिर तुलसी मानस भवन में आज भव्य आयोजन किया गया जिसमें भगवान विश्वकर्मा सदर मढिंया तुलसी मानस भवन में विशाल भण्डारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विगत कई  वर्षो से इसी स्थान पर आयोजित होती है । कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन के बाद दोपहर 01:00 बजे से आचार्य पंडित श्री शिव किंकर जी महाराज कठौतिया वालों द्वारा संपन्न कराया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम के चलते दोपहर 3:30 बजे से भण्डारा शुरू जो लोगों के आगमन तक चलता रहा। समिति के द्वारा छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए 7:00 बजे कार्यक्रम का समापन किया गया
बता दें कि विश्वकर्मा पूजन दिवस शहर में जरजोला रोड लोधी भवन में भी पूजा उपरांत भव्य  रैली आयोजन की पूरी तैयारी के साथ निकाली,

Post a Comment

0 Comments