1
देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का हुआ आज पूजन, सजे पंडाल
नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा मंगलवार को हुई शहर के सदर मंदिर तुलसी मानस भवन में आज भव्य आयोजन किया गया जिसमें भगवान विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर के अवसर पर सदर मढिंया तुलसी मानस भवन में विशाल भण्डारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम विगत कई वर्षो से इसी स्थान पर आयोजित होती है । कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन के बाद दोपहर 02:00 बजे से भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के चलते दोपहर 2:30 बजे से भण्डारा शुरू जो लोगों के आगमन तक चलता रहा। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवीयो ने बताया कि इस समारोह में तीन संगठन समाहित रहे।
हम बता दें कि विश्वकर्मा पूजन दिवस शहर में जरजोला रोड लोधी भवन में भी पूजा उपरांत भव्य रैली आयोजन की पूरी तैयारी के साथ निकाली, लेकिन बारिश के कारण पंडाल निर्माण में परेशानी हुई ।
भगवान देवशिल्पी विश्वकर्मा के सजे पंडाल
0 Comments