1 अगस्त से 10 अगस्त तक रहेगा विशेष पेंशन शिविर, उक्त अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी रहा आयोजित
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times new नरसिंहपुर। गत् दिवस 1 अगस्त को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पवन बघेल जिला पेंशन अधिकारी नरसिंहपुर द्वारा एस, के, चतुर्वेदी कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज, विशेष पेंशन शिविर का शुभारंभ किया जिसमें विजय दुबे जिला सचिव, घनश्याम कुरील जिला कोषाध्यक्ष, त्रिलोक जाट एवं ओ, पी, बाथरे की विशेष उपस्थिति में यह शिविर 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसमें पूर्व के लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। उक्त अवसर पर मप्र, पेंशनर्स समाज द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
0 Comments