गिरा गरीब का आशियाना,7 में 2 मृत 5 घायल अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत साईंखेडा गाडरवारा


भारी बरसात से हुई तबाही ,गिरा कच्चा मकान, 7 में 2 मृत 5 घायल


प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास 

HR Times new नरसिंहपुर सालीचौका   विकास खंड सांईखेडा ग्राम रम्पुरा के कटाई मौहल्ला में गत् दिवस रात्रि तकरीबन 11,30 बजे बरसात के दौरान नामदेव परिवार का मकान भर-भरा कर गिर गया जिसमें सो रहे नामदेव परिवार के 7 लोग दबे गये, घटना स्थल पर युवा बब्लू/गनेश राम नामदेव 19 की बर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई और मासूम बालिका कुमकुम/पवन नामदेव 6 बर्ष की अस्पताल लाते वक्त रास्ते मे मृत हो गई एवं अन्य 5 घायल पवन/गनेशराम नामदेव 37 बर्ष,मां नर्मदी बाई /गनेश राम नामदेव, पत्नी 55,नीतू /पवन नामदेव 30बर्ष, विनायक/पवन नामदेव 13 बर्ष और आकाश /पवन नामदेव 5 घायल अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच गाडरवारा अस्पताल में संघर्षरत हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर एसडीएम कलावती ब्यावरे,तहसीलदार आकाश दाहाडे, एसडीओपी,साईखेडा थाना प्रभारी प्रकाश पाठक,ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि नारायण सिंह पटेल, सचिव देवेन्द्र विश्वकर्मा और ग्रामवासी  घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामवासियों ने अपने निजी वाहनों से घायल को अस्पताल पहुंचाया। गाडरवारा एसडीएम ने तत्काल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता परिजन को सौंपी और शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि शीघ्र देने का आश्वासन दिया। जब इस संबंध समाजसेवी ब्रजेंद्र सिंह कुशवाहा ने एसडीएम कलावती व्यावरे से बात की तो उन्होंने बताया कि मृतको को 4-4  लाख रूपए की राशि और घायल परिजन को कुल 8-10 लाख रूपए की उपलब्धता कराई । और उन्होंने दुघर्टना पर गहन दुःख व्यक्त किया।प्रशासनिक अमले ने तत्काल घटना स्थल व अस्पताल पर पहुंचने पर समाजसेवियों द्वारा सराहना की ।

वाकई यह शोध का विषय है कि एक तरफ प्रधानमंत्री जी की मंसा अनुसार लगातार शहर से लेकर गांव गांव तक प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचारी का आलम यह है कि जो मकान वाकई में कच्चे हैं और गिरने लायक हैं वह नहीं बनाए जाते जिनके मकान सही सलामत रहते हैं, उन्हीं के मकान स्वीकृत किए जाते हैं ।इस भ्रष्टाचार पर संपूर्ण जिले में शहर व गांव-गांव तक जांच होनी चाहिए। यह बड़ा भ्रष्टाचारीयों का (स्कैम) खेल चल रहा है । साब जी ?

Post a Comment

0 Comments