Hemraj

 सट्टा और शराब से हलाकान जिम्मेदार ग्रामीण नकटुआ 


संपादक हेमराज वश्वकर्मा


जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत नकटुआ में  अवैध गतिविधियों को लेकर प्रमुख रूप से नाम लिया जाता है जिस पर पुलिसप्रशासन का  शिकंजा अभी तक देखने नहीं मिलता, और मिलता भी है तो मिलीभगत के शिकंजे देखने व सुनने मिलते हैं चाहे वह शराब को लेकर है या फिर सट्टे के कारोबार को सहिब 
नरसिंहपुर। ग्राम पंचायत नकटुआ रोड पर देखा जाए तो पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय स्कूल,शासकीय दुग्ध डेरी और ग्राम पंचायत नकटुआ कार्यालय भी वही स्थित है । महज चंद्र दूरी पर शराब का ठेका है कोई बात नहीं सरकारी नियम अनुसार है । परंतु शराब पियक्कड़ों की मानें तो वह किसी को नहीं समझते और रोड पर शराबियों का जमघट सुबह से लेकर देर रात तक लगा रहता है । यह जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं कि वह शराबियों को सुधारें और ठेका चलवावे । अब आवाम की भी जिम्मेदारी है कि वर्तमान में युवा शराब में लीन होते जा रहे हैं, उन पर भी परिजनों को कंट्रोल करना चाहिए । लेकिन सिस्टम के अनुसार जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन की भी एक नैतिक जिम्मेदारी है कि बढ़ते सामाजिक बुराई और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास करना चाहिए जो नहीं लग पा रहा है । 


एक नज़र यहां भी देखें 


 एन एच 44 बायपास पर तक नकटुआ मगरधा पुल पर खड़े होकर देखा जाए तो हरि नेट लगी नकटुआ स्थित मकान दिखेगा, जिस मकान में नीचे से ऊपर तक सट्टा पट्टी काटने का कारोबार होता है, जिस पर अभी तक कोई पुख्ता अंकुश लगता दिखाई नहीं दिया । यहां पर "फिरोज खान" जो अखंड 1 के 80 के कारोबार में पारंगत है, वह अपनी सेटिंग पूर्णता व्यवस्थित कर अपनी मंशा पूरी कर रहा है। यह क्षेत्र थाना स्टेशन अंतर्गत आता है पुलिस के उच्चाधिकारियों को चाहिए कि इस क्षेत्र में बाहरी पुलिस का समावेश हो जिससे छापामारी करने में सरलता हो सके। जातव्य हो कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कारोबारियों के लिए एक अलग गठित टीम भी काम कर रही है जो पूरे जिले में चर्चा का विषय है । परंतु मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत में उस टीम का सक्रिय होना अति आवश्यक है जिसमें लगी ग्राम पंचायतें जो अवैध कारोबार में संलिप्त हैं और पंचायत में बैठे जिम्मेदार आवाज ना ही उठा नहीं उठा पा रहे है वह भी पूरी तरह विश्वास कर सके की अब अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकेगा और सही तरीके से नकटुआ मगरधा क्षेत्र के जिम्मेदार लोग पुलिस के सूत्रधार बन सके ।

Post a Comment

0 Comments