सीनियर अधिवक्ता कर रहा जूनियर अधिवक्ता का आर्थिक शोषण नरसिंहपुर



बगैर एन ओ सी अन्य अधिवक्ता ने दी ,मेरे प्रकरण उपस्थित ,हुई शिकायत , एडवोकेट श्रीमती नायक
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर।  गत् दिवस शिकायतकर्ता एडवोकेटश्रीमति लक्ष्मी नायक विधि व्यवसाय सिविल कोर्ट ने माननीय न्यायालय से लिखित शिकायत कर उक्त मामले से अवगत कराते हुए एम.जे.सी.आर. क्रमांक 387/22 धारा 12 घरेलू हिंसा के मामले में शिवानी जैन बनाम अरुण जैन के मामले में अनावेदक अरुण जैन की ओर से शिकायतकर्ता प्रकरण में पैरवी करेगी, इस संदर्भ में  अनावेदक ने दिनांक 23/12/2023 को अरूण जैन ने अपना शपथ पत्र व अधिवक्तानामा में हस्ताक्षर कर  विचारण न्यायालय में प्रस्तुत किया था।लेकिन उक्त प्रकरण में आज दिनांक 6-7-2024 में अधिवक्ता सुलभ जैन ने शिकायतकर्ता एडवोकेट श्रीमती लक्ष्मी नायक के बगैर एन ओ सी लिए उपस्थित हुए हैं । इस बात से एडवोकेट श्रीमती लक्ष्मी नायक को गहरा आघात पहुंचा और उन्होंने लिखित रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय नरसिंहपुर व जिला अधिवक्ता संघ नरसिंहपुर में अध्यक्ष जी को आपत्ति व्यक्त कर मामले में उचित कार्यवाही हेतु मांग की है । कि आगामी किसी भी प्रकरण में यदि कोई पक्षकार का यदि कोई अधिवक्ता रिश्तेदार निकलता है तो संबंधित अधिवक्ता की बिना एनओसी के कोई दूसरा अन्य अधिवक्ता अपनी उपस्थिति दर्ज न करें ।  इस तरह सिनियर अधिवक्ता श्री सुलभ जैन जी जो वर्तमान में जिला अधिवक्ता संघ में सचिव पद पर पदस्थ होते हुऐ अपने पद का गलत इस्तेमाल कर जुनियर अधिवक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इस तरह कृत्य व जबरियापन  पर रोक लगानी चाहिए । जो सभी अधिवक्ता साथियों के लिए न्यायहित रहेगा ।


इनका कहना 


उक्त प्रकरण की लिखित सूचना मेरे द्वारा अधिवक्ता संघ नरसिंहपुर से अध्यक्ष व सहसचिव को भी दी गई है। अधिवक्ता सुलभ जैन ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए, रिश्तेदारी शब्द का फायदा उठाया है और बगैर एन ओ सी लिए मेरे प्रकरण में अपनी उपस्थिति दर्ज की है जो न्यायहित में नहीं है ।


      अधिवक्ता
श्रीमति लक्ष्मी नायक
सिविल कोर्ट नरसिंहपुर

Post a Comment

0 Comments