दादा दरबार में देर रात्रि तक लगा रहेगा भक्तों का (जमघट) तांता
HR Times News नरसिंहपुर साइईखेड़ा वीते रविवार स्थानीय पूजनीय संत दादा धूनी वालों की नगरी साईखेड़ा में हर्ष उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व नगर में दो दिवस पहले से ही दादा के भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया
इस रविवार गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले शंकर जी मंदिर से धूनी वाले दादा की पालकी यात्रा निकाली गई।
जिसमें दादा के भक्त नाचते गाते दादा के जयकारे लगाते हुए दादाजी धूनी वालों के मंदिर पहुंचे इसी के साथ बैतूल से आने वाले दादा भक्तों का एक जत्था पदयात्रा कर झंडा निशान चढ़ाने दादा जी के आए । दरबार पर दादाजी की अपार महिमा देखी गई है ।
दादा धूनी वालों का नाम दुनिया में जाना जाता है।
इसी के अंतर्गत नगर में दो दिन से अनेकों धार्मिक आयोजन चल रहे हैं गुरु पूर्णिमा पर्व पर आज जगह-जगह भंडारा के लंगर लग रहे हैं जगह-जगह गीत संगीत में कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है मध्य प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों से भी दादाजी के भक्त दरबार पर माथा टेकने आ रहे हैं ।
आज गुरु पूर्णिमा पर नगर का वातावरण धर्म मय बना हुआ है सुबह दादा जी के अभिषेक के साथ ही लोगों ने दादाजी के दर्शन किए सुबह से शाम तक 40 से 50 हजार श्रद्धालू दादा जी के दर्शन कर पुण्य लाभ लिए ।
दादा धूनी वालों के समक्ष धोनी कुआं में आज गुरु पूर्णिमा को भक्तों के द्वारा हजारों की संख्या में श्रीफल धोनी में समा जाते हैं। जिसकी धूनी की भभूत सभी भक्तगण अपने शरीर माथे पर लगाते हुए मन्नत मांगते हैं सभी के घर परिवार के जीवन में सुख समृद्धि व शांति रहे।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर हजारों भक्तों ने किया धूनी वाले दादा जी के दर्शन
विश्व में विख्यात सुप्रसिद्ध धूनी वाले दादा जी की नगरी
सुप्रसिद्ध दादाजी धूनी वालों की नगरी साईंखेड़ा में भक्तों द्वारा बड़े उत्साह से मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव धूनी मंदिर की आकर्षक सजावट के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर क्षेत्रीय समितियों द्वारा बड़ी संख्या में भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें बैतूल जिले के घोड़ा डोंगरी से आए दादाजी के भक्तों द्वारा नगर परिषद प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इनसे प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आयोजन लगभग 30 वर्षों से प्रत्येक गुरु पूर्णिमा को इसी प्रकार भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है श्री पगलानंद जी महाराज की चरण पादुका स्थली पर भी राजेश राय अंबिका चौकसे एवं समिति के सदस्यों द्वारा इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन प्रत्येक गुरु पूर्णिमा अनुसार बड़े उत्साह से किया गया । आसपास के क्षेत्र से आए हुए भक्तों के जत्थों ने दादाजी के मंदिर पर ध्वजा चढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त कर टिक्कड़ एवं चने की भाजी का प्रसाद चढ़ाया तथा दादाजी धूनी वालों के पुराने मंदिर गढी पर श्री केशवानंद म्यूजिक ग्रुप द्वारा भजनों का विशेष कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रफुल्ल दीक्षित एवं साथियों द्वारा दादाजी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्ति में कर दिया गया । इसी प्रकार नई ध्वनि पर भी भक्तों का तांता लगा रहा वहां पर भी भजन कीर्तन एवं भंडारे का कार्यक्रम सतत रूप से अनवरत चलता रहा ।
0 Comments