पनागर विद्युत सब स्टेशन पर रात में किया ग्रामीणों ने प्रदर्शन
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News सालीचौका पनागर समीपस्थ फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण कृषकों के कार्यों के साथ-साथ घरों में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर पनागर सब स्टेशन से जुड़े आसपास के ग्रामीणों ने रात में जाकर पनागर सब स्टेशन पर रात्रि में अपना शांति प्रदर्शन किया है। अभी वर्तमान में धान की रोपाई हो रही है इस कारण से कृषकों को पानी की बेहद आवश्यकता है। साथ ही घरों में मच्छरों का अत्यधिक प्रकोप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित (अस्त व्यस्त) हो रहा है। जानकारी अनुसार समीपस्थ आड़ेगांव डूंगरिया पनागर सहावन आदि ग्रामों में लगातार विद्युत सप्लाई वाधित हो रही है। आये दिन कभी केबिल फाल्ट, कभी डी ओ खराब, डीपी जलना, ओवरलोड आदि परेशानियों का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। इस कारण ग्रामीण जनों ने रात में पनागर में जाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
हम बता दें कि इसके पहले भी सालीचौका समीपस्थ भटेरा पचामा की मेंन लाइन टूट थी तब भी लाइट बंद थी। इसके विरोध में विद्युत मंडल सब स्टेशन पर पहुंचकर रात्रि में लोगों ने भी भारी मात्रा में पहुंचकर आफिस में हंगामा कर कर्मचारियों के विरोध में अब शब्दों का प्रयोग भी किया था । दूसरी ओर इस समय बारिश न होने के कारण अधिकतर गांवों की कृषक काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं।लगातार कृषक नागरिक, जनप्रतिनिधी जुम्मेदारो के बीच अपनी समस्या रख रहे है । लेकिन कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है । इसी कारण रात्रि में घेराव किया गया।
0 Comments