नगर में हो रही गलत तरीके से यातायात थाने द्वारा चालानी कार्रवाई पर लगे अंकुश एन के नरवरिया



शहरी व्यवस्थाओं में कमियां है तो चालान में देना चाहिए रियायत
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर  विदित हो कि नगर में यातायात थाने के कर्मियों द्वारा नो पार्किंग कहकर (टू व्हीलर) मोटरबाइक वालों के आए दिन लगातार चालान काटे जा रहे हैं ! और नगरीय वासिंदे हलाकान है ।

           जबकि जिला प्रशासन ने नरसिंहपुर जिले व मुख्यालय नगर में आज तक मास्टर प्लान लागू नहीं किया है और ना ही सड़क किनारे पार्किंग की कोई सुचारू व्यवस्था छोड़ी है जिसके चलते यातायात राहगीर मजबूरन दुकान व दफ्तरों में जाने वाले लोग सड़क के किनारे अपने दो पहिया वाहन मजबूरन खड़े करते हैं,और इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है, ऐसी स्थिति में दो पहिया वाहन खड़े करने वालों पर चालानी कार्यवाही करना एक तरह से गलत है !
यातायात को लेकर शहरी व्यवस्था बनाने में प्रशासन हुआ विफल 

 नगर में बेहतर व्यवस्थाएं बनाना प्रशासन का काम है और जब व्यवस्था बनाने में प्रशासन विफल है, तो "नो पार्किंग" चालानी कार्यवाही पर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए ! अन्यथा ऐसी स्थिति मे प्रशासन का यह कदम नगर वासियों के लिए दमनकारी नीति माना जाएगा !

इनका कहना

           उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष एन के नरवरिया का कहना है कि नरसिंहपुर जिला एवं नगर प्रशासन को तत्काल ऐसी चालानी कार्यवाही पर रोक लगाना चाहिए और शीघ्र अति शीघ्र नगर में मास्टर प्लान लागू कर सड़क किनारे वाहन आदि खड़े करने के लिए सुचारू व्यवस्थाएं बनानी चाहिए !

Post a Comment

0 Comments