नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्थान "संस्कार भारती के. एन. टी. पब्लिक हाई स्कूल" में मनाया गया उत्साह पूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

*अग्रणी शैक्षणिक संस्था संस्कार भारती कैलाश नाथ तिवारी पब्लिक हाई  स्कूल में मना  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर ।   नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्थान संस्कार भारती के. एन. टी. पब्लिक हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। विगत काफी लंबे समय से संस्कार भारती स्कूल में निशुल्क योग शिविर क्लास का आयोजन किया जा रहा है। संस्कार योग क्लब द्वारा योग दिवस मनाया गया जिसमें योग क्रियायों से शरीर को स्वस्थ्य रखने के गुर सिखाये गये।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से तात्पर्य " स्वयं और समाज के लिए योग है" योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है जो हमारे व्यस्त जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है। स्वयं और समाज के लिए योग विषय इस प्राचीन अभ्यास के सार को पूरी तरह से दर्शाता है ।योग शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला एक अभ्यास है ।योग संचालिका श्रीमती श्रेया उपाध्याय द्वारा योग करने के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए इसकी व्यापक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है बताया गया कि योग शरीर और मन को एक साथ लाता है। योग से कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं । योग का अर्थ है "जुड़ना" या "जोड़ना "या "एकजुट होना" अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments