भीषण गर्मी व लू से बचाव को देखते हए, पक्षियों के लिए टांगे सकोरे
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News नरसिंहपुर स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.ममता शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा छात्रा एवं छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.ज्योत्स्ना झारिया एवं डॉ. जी. एस.मार्सकोले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी पीने की व्यवस्था एवं गर्मी से राहत हेतु महाविद्यालय की वाटिका एवं महाविद्यालय परिसर के विभिन्न भागों में दर्जन भर सकोरे टांगे गए। इस पुण्य कार्य में प्रो.सुधा शाक्य, डॉ नरेश नेमा, डॉ.तकल्लुम खान एवं स्वयंसेवकों में दलनायिका शिखा वर्मा, सह दलनायिका राशिका चौरसिया, मीडिया प्रभारी श्रुति गुप्ता, सुजीता वर्मा, निशा लोधी, नेहा चौधरी सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन विद्यार्थी सहित उपस्थित रहे।
0 Comments