सालीचौका में बनने वाला रेलवे ओवर ब्रिज चुनौतीपूर्ण साहब


सालीचौका नगर का रेलवे ओवर ब्रिज नक्शा आव्यवारिक.......।
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
संवाददाता विमलेश श्रीवास 

HR Times News सालीचौका  l देश में सभी रेलवे गेट समाप्त कर उन पर ओवर ब्रिज ‘पुल’ बनाए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में गाडरवारा तहसील अंतर्गत नगर सालीचौका में बनने वाला पुल खेरुआ मोड़ से शुरू होकर पशु चिकित्सा केंद्र के सामने उतरेगा l इसकी लंबाई लगभग 680 मीटर या 2200’ फुट की रहेगी l परंतु अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि निर्माण में लगभग 4 साल लग जाएंगे l और रेलवे गेट बंद हो जाएंगे, तब तक जनता नगर से बाहर कहा से और कैसे आवागमन करेगी l नगर की सभी मुख्य संस्थाएं इसी सड़क (मार्ग) पर से एक ही कतार में हैं । जैसे पशु चिकित्सा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर परिषद कर्यालय, पुलिस चौकी, पोस्ट ऑफिस, कन्या शाला, मीटिंग हाल , शासकीय डॉक्टर नर्स के घर आदि l इस सड़क पर ब्रिज बनने के कारण इन सभी शासकीय संस्थानों में जनता कैसे जा पाएगी l  नगर को पुल की तो अति आवश्यकता है परंतु नगर की जनता जीवन भर की इतनी बड़ी समस्या को खड़ी करने के सौदे पर  शायद मंजूर नहीं होगी l  इस सड़क से पुल बनने पर 2  मोड़ आते हैं एक अर्जुनगांव चौराहे पर दूसरा मुख्य गुडबाजार चौराहे पर जहा कुछ दुकानो के अतिक्रमणों के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम होता रहता है जिससे नगर की जनता काफी परेशान रहती है lऔर भारी वाहनों का निकलना तो हमेशा बहुत मुश्किल हो जाता है यादि एक बार यह पुल बन गया  तो हमेशा के लिए बड़ी दिक्कत हो जाएगी l इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए  जनसेवक *प्रखर राय* सहित नगर के  गणमान्य नागरीको  ने इस प्रोजेक्ट के संबधित शीर्ष अधिकारियों से चर्चा कर अन्य विकल्प तलाशने की बात कही l  प्रशासन से अपील की गई है की पुल का नक्शा ऐसा बनाया जाए जो कि नगर  के विकास में बाधा न बन पाए और आम जनता परेशान न हो सके वा आवागमन सुलभ रहे l

Post a Comment

0 Comments