प्रधानमंत्री तक मातृशक्ति का पहुंचे आशर्वाद, संकल्पित नीरज ढींगरा
संपादक हेमराज वश्वकर्मा
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times News सालीचौका नरसिंहपुर स्थानीय स्वर्णकार समाज गाडरवारा ने रक्षासूत्र अभियान का समर्थन किया । एवं अतिथि का स्वागत कर भारी मात्रा में रक्षासूत्र भेंट कर कहा कि मां की छत्रछाया प्रेरणा प्रदान करती हैं। मातृत्व स्नेह स्वाभिमान जाग्रत करता है । देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सदैव मातृ आशीष को प्राप्त कर अपने नए पथ का सफर तय किया है। आज जब प्रधानमंत्री जी मातृ सुख से वंचित हैं, तब हमारे इस पावन देश की मातृशक्ति उनको मातृत्व स्नेह से अभिसिंचित कर उनके मनोबल को बनाए रखने में अग्रसर होना चाहती है । और देश के विभिन्न अंचलों से माताओं द्वारा आशीर्वाद रूपी *रक्षासूत्र* स्वाभिमानी भारतीय संघ के द्वारा "रक्षासूत्र अभियान" चलाकर एकत्रित किए जा रहे हैं।
स्वाभिमानी भारतीय संघ के अध्यक्ष नीरज ढींगरा ने बताया कि इस अभियान अंतर्गत माता बहिनों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को रक्षा सूत्र समर्पित किए जा रहे हैं। जो स्वाभिमान संघ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाए जाएंगे । रक्षा सूत्र अभियान उन मातृ तुल्या माताओं का आशीर्वाद होगा जो प्रधानमंत्री जी को भेज रहीं हैं और हम इन रक्षा सूत्र को पहुंचाने का माध्यम बनेगें ।
नीरज ढींगरा ने बताया कि हमारी संस्कृति में माॅ को देवतुल्य स्थान मिला हुआ है । माॅ का वात्सल्य हर पल महसूस किया जाता है । हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी अपनी माॅ से कितना स्नेह करते थे और गाहे-बेगाहे अपनी माॅ से ऊर्जा ग्रहण करने उनके पास पहुंच जाते थे । उनके पैरों में अपने वर्तमान को समर्पित कर भविष्य के स्वप्न बुनते थे । सर्व सम्पन्न होते हुए भी एक सादा जीवन जीने और अपनी भक्ति भाव से सभी के दिलों में वात्सल्य भर देने वाली प्रधानमंत्री जी की पूज्यनीय माता जी इस पवित्र भूमि की करोड़ो करोड़ों माताओं के सिरमौर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहीं हैं । वे एक उदाहरण थी माॅ के वास्तविक स्वरूप की । हर भारतवासी ने उनकी सादगी को देखा, उनके स्नेह को महसूस किया और उनकी उच्चता को ग्रहण किया है ।अब जब प्रधानमंत्री जी की देवतुल्या माॅ नहीं है और वह मात्र वत्सला की कमी को महसूस ना करें । इसलिए हमारे देश में हर महिला मातृतुल्या बनकर उन्हें अपना आशीष देने को ललायित है । उनके द्वारा अपने आशीर्वाद के रूप मे दिए जाने वाले लाखों रक्षासूत्र हम प्रधानमंत्री जी तक पहुंचायेंगें।
मातृशक्ति से किया नीरज ने अवाहन
0 Comments