अनाधिकृत रूप से शाखा में बैठकर शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रही कमीशन खोरी
नरसिंहपुर माना कि भारतीय स्टेट बैंक एक जिले भर के लिए वरदान साबित है परंतु बैंक के कर्मचारी अधिकारी रहे और अपने अपने कार्य को करें तो सही है । लेकिन यहां तो मैन ब्रांच में ही बैंक कर्मचारियों से हटकर लोग बैंक के कार्य कर रहे हैं जो की सीसीटीवी कमरे में देखे जा सकते हैं । इतना ही नहीं गजब बात यह है कि वह भारतीय स्टेट बैंक का आईडी कार्ड अपने गले से लेकर छाती तक लटकाए हुए हैं तब भी जिम्मेदार अधिकारी के कानों में जून तक नहीं रंग रही है मामला इतना ही नहीं मामला तो कमीशन खोरी से भी जुड़ा है चाहे बैंक में कोई भी कार्य हो वह बिजनेस एलीगेटर ही कमीशन के चक्कर में सारे काम करता है लेकिन में ब्रांच में विराजमान अधिकारी कर्मचारी को कुछ भी नजर नहीं आता है।
बैंकिंग प्रणाली का खुलेआम हो रहा उल्लंघन
भारतीय स्टेट बैंक मैन शाखा में एलीगेटर बैंक शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों के पासवर्ड से कंप्यूटर के कार्य करते हुए देखे जा रहे हैं और बैंक मैनेजर एवं बैंक कर्मचारियों को अंदेशा तक नहीं की कब में ब्रांच शाखा में घोटाले जैसी वारदात हो जाए यदि भविष्य में भारतीय स्टेट बैंक की मैन ब्रांच मैं घोटाला होता है तो क्या इसकी जिम्मेदार वर्तमान ब्रांच मैनेजर या वर्तमान कर्मचारी होंगे जिनके आईडी पासवर्ड बिजनेस एलीगेटर उपयोग कर रहा हैं ।
फील्ड ऑफिसर का बैंक में क्या काम
भारतीय स्टेट बैंक शाखा नरसिंहपुर में ब्रांच में बिजनेस एलीगेटर यदि ब्रांच मैनेजर द्वारा ऑथेंटिक कार्य कर रहा है तो फील्ड ऑफिसर का क्या काम है ऐसी स्थिति में फील्ड ऑफिसर के पद को रिक्त ही रखना चाहिए जिससे शासन को आर्थिक हानि ना हो सके और मैनेजर जिसे चाहे उसे नौकरी पर रखे ना तो कोई कायदा ना कोई कानून सब बेफिक्र ?
भारतीय स्टेट बैंक बना दलाली का अड्डा
वैसे तो भारतीय स्टेट बैंक मैन ब्रांच में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कौन ग्राहक किस काम से आता है यह जानना व मुश्किल होता है परंतु जब ग्राहक ही दर-दर भटकता है तो निश्चित उसकी पीड़ा मीडिया तक पहुंचती है जब यह बात मीडिया की संज्ञान में आई तब मीडिया ने इसके तथ्य जानने और इकट्ठे करने का प्रयास किया तब कुछेक ग्राहक एवं बैंक से तालुक व कर्मचारी वर्ग से जानकारी ली तो बताने में आनाकानी हुई लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त बिजनेस एलीगेटर फील्ड ऑफिसर के कार्य को बखूबी कर रहे हैं क्यों ।
बिजनेस एलीगेटर किसी आदेश के तहत बैंक में नियुक्त
भारतीय स्टेट बैंक के अंदर बिजनेस एलीगेटर किसी आदेश के तहत नियुक्त किया गया है और किसके आदेश अनुसार बैंक के अंदर हो रहे कार्य जैसे लोन मृत्यु दावा क्लैंप हाउस लोन और बैंक के अंदर आवश्यक बिलों को लगाना इस तरह की अन्य कार्य एलीगेटर द्वारा किए जा रहे हैं यह एलीगेटर कहां से ऑथराइज डी है यह बात बैंक के बाहर चसपा की जाए और हो रहे कार्यों की कमीशन खोरी बैंड की जाए जिससे भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को सुविधा मिल सके और लुटाई ना हो सके ।
0 Comments