जीना सीखो प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर - दुनिया के लोगों को सफल और सार्थक जीवन जीना सिखाने की वृहद संकल्पना के साथ जीवन प्रबंधन शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र के मुख्य कार्यालय का शुभारंभ कल स्थानीय उत्सव भवन यादव कालोनी नरसिंहपुर में शुभाऱंभ हुआ।
जीना सीखो प्रशिक्षण केन्द्र नरसिंहपुर में परिवार के सभी सदस्य व्यक्तियों को बारी -बारी से सफल और सार्थक जीवन जीने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।जीना सीखो प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक रीना कोरी ने बताया कि "आधारभूत जीवन प्रबंधन शिक्षा "का 03 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स सभी के लिए पूर्णत: निशुल्क है।इच्छुक व्यक्ति, परिवार प्रतिदिन प्रात: 6:00-8:00 बजे लगने वाली प्रशिक्षण कक्षाओं में आकर सफल और सार्थक जीवन जीना सीख सकते है।
इस प्रशिक्षण केन्द्र में सफल और सार्थक जीवन जी चुके अनुभवी,विशेषज्ञ,विद्वान व्यक्ति आकर अपने जीवन जीने के अनुभवों को सभी के बीच साझा सहर्ष साझा भी कर सकते है।
जीना सीखो प्रशिक्षण केन्द्र में मुख्य रुप से व्यक्तियों को लाइफ डिजाइनिंग एंड प्लानिंग करना,स्वजीवन का मापन करना,डेली लाइफ मैंनेजमेंट प्लान बनाकर जीने का अभ्यास करना,जीवन की समस्याओं के प्रभावी समाधान करना,अपने पूर्वजो,पीढियों के जीवन जीने का रिकार्ड संधारण करना, वक्तृत्व एवं नेतृत्व कला में पारंगत बनाना इत्यादि सापेक्षता के साथ सिखाया जाता है।
जीना सीखो प्रशिक्षण केन्द्र ने आगामी 10 वर्षो में भारत के प्रत्येक पारिवारिक सदस्य व्यक्ति को सफल और सार्थक जीवन जीने हेतु प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है।
मनुष्य जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिए संसार की समझ और जीवन जीने का ज्ञान इन दो चीजों का होना बेहद जरुरी है।जीना सीखो प्रशिक्षण केन्द्र इसी अवधारणा को पूरा करता है।
अति वयस्तम वयक्ति जिनके पास समय का आभाव है वह पर्सनल कोच एवं फैमिली कोच की घर पहुंच सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं।जीवन धर्म को सर्वोपरि मानकर जीवन जीने के नये स्वरुप "प्रशिक्षित जीवन शैली " का प्रयोग भी कर सकते है।
शीघ्र ही जीना सीखो प्रशिक्षण केन्द्र की टीम आपके घर पहुंचकर जीवन और परिवार में आने वाली सभी समस्याओं का सर्वे करके प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगा।
मंच का संचालन करते हुए लाइफ मैंनेजमेंट कोच रोहित सर ने सभी परिवारों से जीवन प्रबंधन शिक्षा का बेसिक प्रशिक्षण लेने की अपील की।
मुख्य अतिथि के रुप में जीना सीखो प्रशिक्षण केन्द्र का भूमि पूजन करने वाले इंजी एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कोठारी,समाज सेवी बाबूलाल पटेल,वरिष्ठ साहित्यकार शशिकांत मिश्र,कामथ वार्ड पार्षद गुड्डा साहू एवं कोरी समाज के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कोरी उपस्थित रहे।अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
0 Comments